भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा के इन तस्वीरों को देखकर ठंड में भी छूट जाएंगे पसीनें, देखिये Hot Photo

रिपोर्ट : ए.के.रंजन
मुंबई : भोजपुरी बॉम्ब गर्ल मोनालिसा इन दिनों दिन प्रतिदिन हॉट होती जा रही है, जहां मौसम में बढ़ती ठंड ने लोगों की जान ले रखी है, वहीं मोनालिसा के ग्लैमरस अंदाज ने मौसम का तापमान बढ़ा दिया है, जिसे देखकर लोगों के ठंड में भी पसीनें छूट जा रहे है। आपको बता दें कि इस बढ़ती उम्र में भी मोना की ये फोटो कई कमसीन और हसीन एक्ट्रेसों पर भारी पड़ रहा है।
बता दें कि मोनालिसा ने हाल ही में अपना 7 किलो वजन कम किया है, जिसमें उनका अंदाज बेहद ही ग्लैमरस नजर आ रहा है। इन फोटो को देखने के बाद लोगों का उनके तस्वीरों से नजर हटाना मुश्किल जान पड़ रहा है। मोनालिसा ने अपने इन फोटोज को खुद ही अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिनमें वह बेहद बोल्ड नजर आ रही है।
आपको बता दें कि मोनालिसा का जन्म 21 नवंबर 1982 को कोलकाता में हुआ हैं, जिनका असली नाम अंतरा बिस्वास है। इन्होंने अपने एक्टिंग के बदौलत भोजपुरी वर्ल्ड ही नहीं टीवी जगत, तमिल, कन्नड़, हिन्दी, बंगाली, ओडिया, तमिल और तेलुगू जगत में भी अपना हुस्न का लोहा मनवाया है।
मोनालिसा अब तक 100 से ज्यादा भोजपुरी फिल्में कर चुकी हैं। इन्होंने भोजपुरी के लगभग हर सुपरस्टार खेसारी लाल यादव,पवन सिंह, दिनेश लाल यादव निरहुआ और रवि किशन के साथ काम किया है। मोनालिसा की जोड़ी पवन सिंह के साथ काफी पसंद की जाती है। पवन सिंह के साथ मोनालिसा ने 'पवन राजा', 'सरकार राजा','जिद्दी आशिक' जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं।
मोनालिसा बिग बॉस सीज़न 10 में लोगों को एंटरटेन कर चुकी हैं। इस शो के दौरान ही उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह राजपूत से शादी कर ली थी। इस शो ने उन्हें लोगों के बीच काफी पॉपुलैरिटी दिलाई।
बता दें कि मोनालिसा टीवी शो 'नजर' में डायन के रोल में नजर आ रही थीं, लेकिन उनका यह शो कोरोनाकाल के वजह से बंद हो गया। इसके बाद वो इन दिनों मोनालिसा नए टीवी शो 'नमक इश्क का' के एक अहम किरदार में नजर आ रही हैं। उनका यह शो फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है।