3 हजार से भी कम की मंथली EMI पर मिल रही है ये धांसू इलेक्ट्रिक स्कूटर, 145km की रेंज के साथ मिलेंगे कई एडवांस फीचर्स

Ankit Singh

By Ankit Singh

Published on:

दुनियाभर के ऑटोमोबाइल मार्केट में अब इलेक्ट्रिक वाहनों ने अपना राज जमाना शुरू किया है। भारतीय मार्केट में भी यही हाल है। 4 व्हीलर्स हो या टू व्हीलर्स, भारत के लोग भी अब इलेक्ट्रिक गाड़ियो, बाइक्स और स्कूटरों पर भरोसा जताने लगे हैं। भारतीय मार्केट में कई इलेक्ट्रिक स्कूटर मौजूद हैं, जिसमें से एक Godawari कंपनी की Eblu Feo इलेक्ट्रिक स्कूटर भी है।

इस स्कूटर ने लॉन्च के बाद से ही काफी लोकप्रियता हासिल की है। इसमें बेहतरीन फीचर्स के साथ काफी लंबी रेंज भी देखने को मिल जाती है। ऐसे में लोग इस स्कूटर को खरीदने में काफी रुचि दिखा रहे हैं। हालांकि अगर आप बजट प्रॉब्लम से जूझ रहे हैं और इस स्कूटर को खरीद नहीं पा रहे हैं तो आज हम आपके लिए एक बेहतरीन ऑफर लेकर आए हैं।

Eblu Feo इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत

आपको बता दें कि EBLU Feo इलेक्ट्रिक को 99000 रुपए की शुरुआती कीमत के साथ मार्केट में पेश किया गया है। वहीं ऑन रोड आने के बाद इस स्कूटर की कीमत लगभग 1 लाख रुपए हो जाती है।

3 हजार रुपए से कम की मंथली EMI पर ले जाएं Eblu Feo

बता दें कि अगर आप भी इस दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदना चाहते हैं, लेकिन बजट प्रॉब्लम के कारण खरीद नहीं पा रहे हैं, तो आपके लिए हम एक बेहतरीन फाइनेंस प्लान लेकर आए हैं। इस फाइनेंस प्लान के तहत आप महज 2,891 रुपए की मंथली EMI पर इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को अपने घर ले जा सकते हैं।

Eblu Feo इलेक्ट्रिक स्कूटर के बेहतरीन फीचर्स

आपको बता दें कि Eblu Feo इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको ओडोमीटर, स्पीडोमीटर, डिजिटल मीटर, ट्रिप मीटर, एलईडी हेडलाइट, एलॉय व्हील्स, ट्यूबरस टायर, टच स्क्रीन डिस्प्ले, ऑटोमेटिक सेल्फ स्टार्ट के साथ और भी कई बेहतरीन फीचर्स मिल जाते हैं।

Eblu Feo इलेक्ट्रिक स्कूटर की पावरफुल बैटरी

Eblu Feo इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3.4 Kwh की लिथियम आयन बैटरी का इस्तेमाल किया गया है, जो 3.6 bhp की पावर और 110Nm का पीक टॉर्क पैदा करती है। साथ ही ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 145km तक की रेंज प्रदान करती है।

वहीं इसके साथ ही आपको इस स्कूटर में पावरफुल BLDC मोटर का सपोर्ट भी दिया गया है, जिसकी मदद से ये स्कूटर 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है। इसके साथ ही बता दें कि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को चार्ज करने में लगभग 4 से 5 घंटे का समय लगता है।

Ankit Singh

Verify information accuracy with fact-checking: scrutinize claims, cross-reference sources, and confirm data to ensure reliability and combat misinformation.