यूपी में कुएं में मिला महिला का सिर कटा क्षत विक्षत शव

आजमगगढ़, 15 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के दुवार्सा-गहाजी रोड पर मंगलवार को एक महिला का क्षत विक्षत शव एक कुएं के अंदर मिला। महिला के अंग कटे हुए थे और सिर गायब था। पुलिस ने यह जानकारी दी।
 
यूपी में कुएं में मिला महिला का सिर कटा क्षत विक्षत शव
यूपी में कुएं में मिला महिला का सिर कटा क्षत विक्षत शव आजमगगढ़, 15 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के दुवार्सा-गहाजी रोड पर मंगलवार को एक महिला का क्षत विक्षत शव एक कुएं के अंदर मिला। महिला के अंग कटे हुए थे और सिर गायब था। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने शव के साथ कुएं में फेंके कटे हाथ-पैरों को बाहर निकाला, लेकिन सिर नहीं मिला।

आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक, अनुराग आर्य ने कहा : अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके बाद उम्र और उसके ठिकाने का विवरण स्पष्ट हो पाएगा।

फोरेंसिक विशेषज्ञ और डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया है और वरिष्ठ अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

क्षत-विक्षत शव को बरामद करने के बाद मौके से अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, कुछ स्थानीय लोगों ने मंगलवार को पश्चिम का पुरा गांव से करीब 150 मीटर दूर एक कुएं में शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी।

प्रारंभिक जांच के दौरान शरीर पर केवल एक अंडरगारमेंट मिला जबकि उसके पास पैर और हाथ भी कुएं के अंदर तैर रहे थे, लेकिन सिर गायब था।

--आईएएनएस

एसकेपी

From around the web