Birla की इस इलेक्ट्रिक स्कूटर ने कर दी है सबकी नाक में दम, देती है धांसू रेंज और लुक भी है शानदार

Ankit Singh

By Ankit Singh

Published on:

आज के समय में अगर भारतीय मार्केट में टू व्हीलर्स की बात आती है, तो लोग इन दिनों इलेक्ट्रिक बाइक्स के साथ-साथ इलेक्ट्रिक स्कूटरों की भी काफी ज्यादा डिमांड है। सभी कंपनियां एक से बढ़कर एक बेहतरीन इलेक्ट्रिक स्कूटरों को लॉन्च करने में लगी हैं।

ऐसी हीं एक इलेक्ट्रिक स्कूटर Birla e Bikes की तरफ से भी काफी किफायती कीमत में लॉन्च की गई है, जिसका नाम है Birla Spark Electric Scooter। इसमें दमदार और आधुनिक फीचर्स के साथ काफी तगड़ी रेंज भी मिल जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं इसके बारे में सारी डिटेल्स –

शानदार फीचर्स

बात अगर फीचर्स की करें तो Birla Spark Electric Scooter में राइडर्स की सुविधा के लिए कंपनी ने डिजिटल एलसीडी स्पीडोमीटर, सेंट्रल लॉक यानी एंटी-थेफ़्ट फ़ीचर, ट्यूबलेस टायर, स्टाइलिश अलॉय व्हील रिम, आगे और पीछे डिस्क ब्रेक, आगे और पीछे हाइड्रॉलिक सस्पेंशन, डिजिटल कंसोल, रिवर्स मोड, यूएसबी चार्जिंग स्लॉट और आईसीएटी प्रमाणन जैसे बेहतरीन फीचर्स भी दिए हैं।

पावरफुल बैटरी के साथ बेहतर रेंज

जानकारी के लिए आपको बता दें कि बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए Birla Spark Electric Scooter में कंपनी ने 3.2kWh की बैटरी पैक और साथ हीं 1200W का BLDC हब मोटर भी लगाया है, जिसकी मदद से इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को महज 4-5 घंटे में फुल चार्ज करके 110 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। बता दें कि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 55-60 किलोमीटर प्रति घंटे की है, जो इसे और भी खास बनाती है।

कीमत

यह स्कूटर उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प बन सकती है, जो कम से कम कीमत में ज्यादा फीचर्स ढूंढने वाले स्कूटर ढूंढते हैं। Birla Spark Electric Scooter को भारतीय मार्केट में महज 69,182 रुपए (एक्सशोरुम) से लेकर 1.01 लाख रुपये (एक्सशोरुम) तक की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

Ankit Singh

Verify information accuracy with fact-checking: scrutinize claims, cross-reference sources, and confirm data to ensure reliability and combat misinformation.