अगर हां, तो Ather 450 Apex आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर अपने फीचर्स, दमदार बैटरी और शानदार लुक्स की वजह से मार्केट में काफी पॉपुलर है। आइए इसे करीब से समझते हैं कि आखिर क्यों इसे इतना पसंद किया जाता है।
दमदार फीचर्स से है लैस
सुविधाओं की बात की जाए तो Ather 450 Apex में आपको कई एडवांस फीचर्स मिलते हैं, जो इसे बाकी स्कूटर्स से अलग बनाते हैं। इसमें मैजिक ट्विस्ट एडजस्टेबल रीजेनेरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम, जिससे राइडिंग का अनुभव बेहतर होता है और सुरक्षा भी मिलती है।
इसके अलावा इसमें डिस्क ब्रेक्स, टेलिस्कोपिक फ्रंट फॉर्क्स और मोटोशॉक रियर सस्पेंशन के साथ पार्क असिस्ट और ऑटो होल्ड, एलईडी लाइटिंग सिस्टम, 22 लीटर अंडर सीट स्टोरेज और ऑटो इंडिकेटर कट-ऑफ जैसी खास सुविधाएं भी जोड़ी गई हैं।
वहीं खास बात यह है कि इसमें 7 इंच की टीएफटी टचस्क्रीन भी दिया गया है, जिसमें गूगल मैप्स, नेविगेशन और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं।

बैटरी और परफॉर्मेंस
परफॉर्मेंस की बात करें तो Ather 450 Apex में 3.7kWh का पावरफुल लिथियम आयन बैटरी पैक मिलता है, जो सिंगल चार्ज में 157 किलोमीटर तक की रेंज देता है। इसका 7kW का PMSM इलेक्ट्रिक मोटर 3.3kW की पावर और 26 न्यूटन मीटर का टॉर्क देता है।
इस स्कूटर की टॉप स्पीड 100 kmph है और इसे फुल चार्ज होने में लगभग 5.45 घंटे लगते हैं। यह आपको चार अलग-अलग राइडिंग मोड्स – स्मार्ट ईको, ईको राइड, स्पोर्ट और रैप प्लस – का विकल्प भी देता है।
कीमत कितनी है?
Ather 450 Apex की कीमत भारतीय बाजार में ₹1.95 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। इतने एडवांस फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस के साथ, यह कीमत इसे वाकई एक दमदार विकल्प बनाती है।