4 January 2021 राशिफल: जानिए क्या कहता है आज आपका राशि, किसे मिलेगी कामयाबी और किसे...

मेष: मेष राशि जातकों को आज कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। बुद्धि विवेक का लाभ मिलेगा। बहुत मजबूत रूप से अपने विचारों को रखने में कामयाब रहेंगे। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर होने का योग बनता है। आर्थिक दृष्टिकोण से भी समय लाभदायक है। साझेदारी के बिजनेस में फायदा होगा। करियर से जुड़े कुछ अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण करें। न चाहते हुए भी कोई बड़ा वादा करना पड़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
वृषभ: वृषभ राशि जातकों को नई जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। बिजनेस में कोई बड़ा सौदा हो सकता है। मन में कामकाज को लेकर दुविधा बनी रहेगी। इंटरव्यू में सफलता के योग भी बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र को विस्तार देने के लिए नए तरीके खोजने का प्रयास करेंगे। परंतु परिस्थितियां अनुकूल नहीं रहेंगी। प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है। दांपत्य जीवन में विवाद होने की संभावना है। जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है।
मिथुन: मिथुन राशि लोगों का आज कॉन्फिडेंस बढ़ सकता है। कामकाज में कम मेहनत में ही अच्छे परिणाम आने की संभावना है। पद प्रतिष्ठा पाने का योग है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। पार्टनर के साथ संबंध सुधरेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से भी लाभदायक समय है। स्टूडेंट्स किसी से सलाह लेकर ही कोई फैसला लें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। सिरदर्द हो सकता है। भोग-विलास के साधनों पर धन खर्च का योग बनता है।
कर्क: कर्क राशि जातकों का बिजनेस से संबंधित यात्रा लाभदायक हो सकती है। रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। पूरे जोश और उत्साह से काम करेंगे और सभी बाधाओं को दूर करते हुए सफलता प्राप्त करेंगे। सेहत का ध्यान रखें। अपने रूटीन को सुधारने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। स्वास्थ्य सेवाओं पर धन खर्च का योग बनता है। भावनाओं में आकर गलत फैसला ले सकते हैं। किसी कानूनी मामले में फंसने के योग हैं। हेल्थ के लिए दिन अच्छा नहीं है। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा भी आज आप पर रहेगी।
सिंह: सिंह राशि लोगों के जातकों के लिए बहुत ही अच्छा दिन है। मकान से जुड़े रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नई चीजें सीखने को मिलेंगी, जो भविष्य में काम आएंगी। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत ही बेहतर समय है। पुराना निवेश भी आपके लिए बहुत फायदेमंद रहने वाला है। भावनाओं और गुस्से पर कंट्रोल करें। रोजमर्रा के कामों में मन नहीं लगेगा।
कन्या: कन्या राशि जातक आज अधूरे काम निपट सकते हैं। संपत्ति से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। शारीरिक परेशानियां भी कुछ कम हो सकती हैं। सोच-समझकर व्यवहार करें। परिवार के लोगों का सहयोग आपको मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से भी अच्छा समय है। बिना अधिक प्रयास के धन प्राप्ति का योग बनता है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें। पुरानी गलतियां न दोहराएं। पति-पत्नी में विवाद हो सकता है।
तुला: तुला राशि जातकों का आज सरकारी कामों में आ रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। अपने सभी काम को पूरा करने के लिए काफी भागदौड़ में लगे रहेंगे। लोगों में आपका प्रभाव बढ़ेगा। जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आज कुछ अच्छा होने वाला है। धन प्राप्ति में मां लक्ष्मी की विशेष कृपा आपके ऊपर बनी हुई है। मेहनत का फल तुरंत ही मिल जाएगा। अपने मन की बात किसी से शेयर न करें। नौकरी बदलने का मूड है तो संभलकर रहें। छोटी-मोटी बहस से मूड खराब हो सकता है।
वृश्चिक: वृश्चिक राशि जातकों के बिजनेस में फायदेमंद सौदे होने के योग हैं। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। कामकाज में दिया गया समय आपको फायदा देगा। धैर्य रखते हुए परिस्थितियों के अनुरूप व्यवहार करें। जो भी करेंगे वह आसानी से पूरा हो जाएगा। ज्यादा भाग दौड़ करने से बचें। आप अपने प्रयासों को जारी रखें। मनोवांछित लाभ प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन बहुत अच्छा है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। रक्त से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं। खर्च अधिक हो सकता है।
धनु: धनु राशि के लोग आज सतर्क होकर ऑफिस का काम करें, बड़े अधिकारी आपके काम को नोटिस करेंगे। अपका प्रभाव लोगों पर बढ़ेगा। सारा ध्यान अधिक से अधिक धन कमाकर उसे संचित करने पर रहेगा। भविष्य के खर्चे को ध्यान रखकर सही प्लानिंग के साथ निवेश करना लाभदायक रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार होने के योग हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ सकती हैं।
मकर: मकर राशि के जातक आज नई योजनाएं बन सकती हैं। कामकाज के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। तरह तरह की मुश्किलें परेशानियां रह सकती हैं। लेकिन धन प्राप्ति की अच्छी संभावनाएं बनी हुई है। अपनी पसंद की चीज को खरीदने के लिए आप आर्थिक स्थिति का ध्यान नहीं रखेंगे। मानसिक शांति और सहयोग मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में खटास आयेगी। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव की संभावना है। एसिडिटी की शिकायत हो सकती है।
कुंभ: कुंभ राशि के लोगों के लिए बहुत अच्छा दिन है। सभी काम आसानी से पूरे होंगे। सुख सुविधाओं की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेंगे। पुराना कर्ज आज चुका सकते हैं। कोई पार्ट टाइम काम शुरू कर सकते हैं। धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। समय अच्छा बीतेगा। मन शांत रहेगा। परिवार में खुशियां बढ़ाने के लिए धन खर्च करेंगे। किसी पर ज्यादा भरोसा न करें। पैसा उधार देने से बचें। किसी से झूठा वादा न करें, नहीं तो परेशान हो सकते हैं।
मीन: मीन राशि के जातकों का आज इनकम बढ़ने के योग हैं। मानसिक तनाव से राहत मिल सकती है। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। आज आप ऑफिस में आगे रहकर सारे कामों को करेंगे। सभी काम आसानी से पूर्ण हो जाएंगे। आत्मविश्वास से विरोधियों को परास्त करने में भी कामयाब रहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। धन से संबंधित फैसले में जल्दबाजी न करें। संतान के भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। परिवार का कोई सदस्य बीमार हो सकता है। अपनी बुरी आदतों पर कंट्रोल करें।