20 दिसंबर 2020 : जानिए क्या कहती है आपकी राशि, किसे मिलेगा प्यार और कौन होगा मालामाल

मेष राशि
मेष राशि के जातकों को आज नौकरी के कुछ नए मौके मिल सकते हैं। बिजनेस में सफलता मिल सकती है। सेहत भी पहले से ठीक रहेगी। संपत्ति को लेकर किसी से विवाद हो सकता है। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी। आर्थिक लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। माताजी के स्वास्थ्य सेवाओं पर धन खर्च होने की संभावना नजर आती है।
वृष राशि
वृष राशि जातक बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें। धन संबंधित मामलों में पुराना रुका हुआ पैसा आज आपको मिलने की संभावना बन जाती है। छोटी-छोटी बातों पर भी आपका मूड खराब हो सकता है। पैसों के मामले में सावधानी रखें। फालतू खर्चे और परेशानियां बढ़ सकती हैं। अचानक कोई फायदेमंद यात्रा हो सकती है। कानूनी मामले आपके फेवर में हो सकते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि जातकों को आज बिजनेस में बड़ा सौदा होने से मन प्रसन्न रहेगा। करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। कामकाज से संबंधित भविष्य की योजनाएं बनेगी। निवेश लाभदायक रहेगा। पिता की तरफ से भी धन प्राप्ति की संभावना बन जाती है। प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। जोखिम भरे फैसले लेने से बचें। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। दुश्मन सक्रिय हो सकते हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों का आज सामाजिक मेलजोल बढ़ाने की तरफ फोकस करेंगे। धार्मिक गतिविधियों में व्यस्त रहने की संभावना भी नजर आती है। इच्छाओं की पूर्ति कराने वाला दिन है। धन संबंधित मामलों में उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा। पार्टनर से सम्मान और प्यार मिल सकता है। गुस्से पर कंट्रोल करें। कोई बड़ी गलती हो सकती है।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों का आज बिजनेस के नतीजे आपके फेवर में हो सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। बिगड़े हुए पुराने संबंध फिर से अच्छे हो सकते हैं। अच्छी सुख-सुविधाओं को प्रदान करने वाला दिन है। कामकाज में बदलाव से संबंधित योजनाओं पर कार्य करेंगे। आर्थिक लिहाज से दिन सामान्य है। पेट से संबंधित रोग हो सकते हैं। जिद में आकर कोई गलत काम कर सकते हैं। ऑफिस में काम ज्यादा होने से तनाव रहेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि जातकों के लिए आज बिजनेस का दिन सामान्य है। बड़ा फैसला लेने से पहले किसी अनुभवी की सलाह लें। ऑफिस का काम समय पर निपट जाएगा। संतान को मनचाही सफलता न मिलने से मन दुखी होगा। लेनदेन में सावधानी रखें। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। यात्रा की संभावना है।
तुला राशि
तुला राशि जातकों को आज थोड़ी सी असावधानी से बड़ी नुकसान होने की संभावना है। कामकाज में बहुत ज्यादा सफलता नहीं मिलेगी। कोई ना कोई रुकावट बनी रहेगी। धन संबंधित मामलों में बहुत प्रयास करने के बाद ही कुछ हासिल हो पाएगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलेगा। वाहन सावधानी से चलाएं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि जातकों को साथ काम करने वालों से मदद मिलेगी। सामाजिक स्थिति अच्छी रहेगी। मेहनत से सफलता मिल सकती है। काम की अधिकता की वजह से थकान महसूस होंगे। पुरानी मुश्किलों का हल निकालने में भी आज आप सक्षम रहेंगे। कमाई के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। बिजनेस में कोई बड़ी डील न करें। पारिवारिक परिस्थिति थोड़ा परेशान कर सकती हैं। सोचे हुए काम पूरे होने में रुकावटें आ सकती हैं।
धनु राशि
धनु राशि जातकों का आज जरूरी काम समय से निपट सकते हैं। मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। शेयर मार्केट में फायदा होने के योग हैं। ऑफिस में अनचाहा काम करना पड़ सकता है। दूसरों की बात में आकर कोई गलत काम कर सकते हैं। पैसे की तंगी भी हो सकती है। अपने आप को शांत रखें। अनुकूल परिस्थितियों का सदुपयोग करें। महत्वपूर्ण मुद्दों पर सकारात्मक बातचीत लाभ के मार्ग प्रशस्त करेगी।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों का साझेदारी के कामों में फायदा हो सकता है। दोस्तों की मदद से बिगड़ी बात बन सकती है। महत्वपूर्ण निर्णय लेने को आज टाल देना ही बेहतर है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के साथ आपके संपर्क लाभ के मार्ग प्रशस्त करेंगे। धन संबंधित मामलों में दिन अनुकूल रहेगा। पुरानी योजनाएं भी पूरी होने के योग हैं। अचानक बड़ा खर्चा आज आपके सामने आ सकता है।
कुंभ राशि
कुंभ राश के जातक नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य है। विदेश से संबंधित कामकाज में तरक्की होगी। बिजनेस बढ़ने से खुशी होगी। अधूरे काम पूरे करने की योजना बन सकती है। दूसरों के साथ व्यावसायिक रिश्ते खराब ना हो इस बात का ध्यान रखें। धन संबंधित मामलों में क्रोध करने से नुकसान उठाना पड़ सकता है। कोई पुराना रोग आज फिर परेशान कर सकता है। दाम्पत्य जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।
मीन राशि
मीन राशि जातक बिजनेस और नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य है। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिल सकता है। सेहत भी ठीक रहेगी। बिना वजह किसी विवाद में फंस सकते हैं। पति-पत्नी के बीच गलतफहमी हो सकती है। कानूनी मसलों से दूर रहें। शानो शौकत दिखाने के चक्कर में आप आर्थिक रूप से मुश्किलों में पड़ सकते हैं।