क्या आप एक ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर ढूंढ रहे हैं जो स्टाइलिश हो, फीचर्स से भरपूर हो और लंबी ड्राइविंग रेंज दे? Ampere Nexus Electric Scooter आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। बढ़ते इलेक्ट्रिक व्हीकल ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए इसे लॉन्च किया गया है। आइए, इस शानदार स्कूटर की खासियतों के बारे में जानते हैं।
बेहतरीन फीचर्स से है लैस
राइडर्स की सुविधा के लिए Ampere Nexus में वो सभी फीचर्स हैं जो इसे प्रीमियम और यूजर-फ्रेंडली बनाते हैं। इसमें आपको 12 इंच के अलॉय व्हील्स, आरामदायक टेलिस्कोपिक सस्पेंशन, डिजिटल स्पीडोमीटर और ऑडोमीटर, वन-टच सेल्फ स्टार्ट, रिमोट स्टार्ट और रिमोट अनलॉक, LED लाइट्स और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टाइमर घड़ी और डिजिटल इंडिकेटर जैसे एडवांस ऑप्शन भी दिए गए हैं।

परफॉर्मेंस और रेंज में है दम
इस स्कूटर में 3 kWh की बैटरी और 4 kW की क्षमता वाला इलेक्ट्रिक मोटर है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 136 किलोमीटर की रेंज प्रदान करती है और इसमें 93 km/h की टॉप स्पीड भी मिल जाती है, जो इसे पावरफुल और तेज बनाती है। इसके अलावा इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे आप इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को मात्र 3.3 घंटे में पूरी तरह चार्ज कर सकते हैं।
कीमत और वैरिएंट
Ampere Nexus की कीमत इसे और भी आकर्षक बनाती है। भारतीय मार्केट में इसकी शुरुआती कीमत ₹1.20 लाख (एक्स-शोरूम) है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत ₹1.30 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है। इस प्राइस रेंज में यह स्कूटर अपने फीचर्स और परफॉर्मेंस के साथ एक शानदार डील है।