मार्केट में तबाही मचाने आ रहा है Poco का ये लग्जरी स्मार्टफोन, लुक और फीचर्स देख Samsung वाले भी हो जाएंगे परेशान

Ankit Singh

By Ankit Singh

Published on:

ग्लोबल मार्केट में अपने सस्ते बजट वाले लेकिन बेहतरीन फीचर्स से भरपूर स्मार्टफोन के लिए जाने जाने वाली कंपनी Poco अब अपने F सीरीज के विस्तार में लगी हुई है। ये कंपनी बहुत जल्द ग्लोबल मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन POCO F6 Pro लॉन्च कर सकती है। हाल ही में इस स्मार्टफोन को नबीटीसी सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है, जिसके बाद से ही इसके लॉन्च की खबरें तेज हो गई हैं।

बता दें कि POCO F6 Pro के स्पेसिफिकेशंस पहले ही लीक हो चुके थे और सामने आई जानकारी के मुताबिक ये साफ हो गया है कि ये स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में लॉन्च के साथ ही बड़ा उलटफेर करने वाला है। इतना ही नहीं बल्कि कहा ये भी जा रहा है कि ये स्मार्टफोन Redmi K70 का रीब्रांड वर्जन हो सकता है। ऐसे में आइए जान लेते हैं POCO F6 Pro के लीक फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में –

POCO F6 Pro में मिल सकते हैं ये सभी दमदार फीचर्स (संभावित)

डिस्प्ले – लीक जानकारी के अनुसार POCO F6 Pro में 6.67-इंच का 2K OLED 12-बिट TCL CSOT C8 डिस्प्ले देखने को मिल सकता है, जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 3840Hz PWM डिमिंग और 4000निट्स पीक ब्राइटनेस भी मिलने की संभावना है।

प्रोसेसर – लीक जानकारी में कहा गया है कि POCO F6 Pro में बेहतर परफॉर्मेंस और गेमिंग के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही ये स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 आधारित हाइपरओएस पर बेस्ड हो सकता है।

कैमरा – फोटोग्राफी के लिए POCO F6 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 50MP लाइट हंटर 800 प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2MP मैक्रो लेंस दिए जाने की उम्मीद है। वहीं सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 16MP का शानदार फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

बैटरी – बता दें कि POCO F6 Pro में पावर बैकअप के तौर पर 5000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। वहीं इसके साथ 120W का फास्ट चार्जर भी दिए जाने की जानकारी लीक्स में सामने आई है।

कब होगा लॉन्च?

फिलहाल कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर कोई साफ जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो इस स्मार्टफोन को 24-Apr-2024 तक संभावित रुप से ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है।

कितनी होगी कीमत?

कीमत की बात करें तो POCO F6 Pro स्मार्टफोन की कीमत को लेकर भी अबतक कुछ खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन सुत्रों का कहना है कि ग्लोबल मार्केट में इस स्मार्टफोन को लगभग 29,890 की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।

Ankit Singh

Verify information accuracy with fact-checking: scrutinize claims, cross-reference sources, and confirm data to ensure reliability and combat misinformation.