भारतीय मार्केट में बीते दशक में टू व्हीलर निर्माता कंपनियों ने काफी ज्यादा मुनाफा कमाया है। दरअसल, भारत में टू व्हीलर्स की डिमांड ही इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि सभी कंपनियां बेहतरीन से बेहतरीन फीचर्स वाली बाइक्स को मार्केट में ग्राहकों के बजट में पेश करने में लगी हुई हैं। इस बीच अब Honda ने भी बड़ा दाव खेलते हुए अपनी लोकप्रिय बाइक CD110 Dream Deluxe का नया वेरिएंट भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया है।
इस बाइक में पहले की तुलना में बेहतर लुक, ज्यादा माइलेज और ज्यादा फीचर्स देखने को मिलने वाले हैं। ऐसे में मार्केट में उतरते ही ये बाइक ग्राहकों के दिल में भी उतरने लगी है। तो आइए जानते हैं Honda CD110 Dream Deluxe 2024 के बारे में –

| Name | Honda CD110 Dream Deluxe 2024 |
| Engine | 109cc |
| Maximum Power | 8.67 bhp@7,500RPM |
| Maximum Torque | 9.3 Nm@5,500RPM |
| Mileage | 60-70kmpl |
| Price | Rs. 73,400 |
Honda CD110 Dream Deluxe 2024 है बेहतरीन फीचर्स से लैस
फीचर्स की बात करें तो Honda CD110 Dream Deluxe 2024 को कई दमदार और आधुनिक फीचर्स से लैस करके मार्केट में पेश किया गया है। इस बाइक में आपको ब्रेकिंग के लिए फ्रंट और रियर दोनों तरफ 130 मिमी ड्रम ब्रेक मिल जाता है। इसके साथ ही इसमें आगे और पीछे 18 इंच के अलॉय व्हील और 80/100-18 ट्यूबलेस टायर भी दिए गए हैं।

पावरफुल इंजन की मदद से मिलेगा बेहतर माइलेज
Honda CD110 Dream Deluxe 2024 में पहले वाले मॉडल की तुलना में ज्यादा पावरफुल इंजन का उपयोग किया है। इस बाइक में कंपनी ने 109.51 सीसी एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर, BS6 स्टेज 2 इंजन का इस्तेमाल किया है, जो 7,500 आरपीएम पर 8.67 बीएचपी और 5,500 आरपीएम पर 9.30 एनएम का पीक टॉर्क पैदा करता है।
बता दें कि इस बाइक का इंजन फ्यूल-इंजेक्टेड है, जो Enhanced Smart Power(eSP) टेक्नोलॉजी के साथ आता है। वहीं इस इंजन के साथ आपको लगभग 60-70 kmpl तक का माइलेज भी देखने को मिल जाता है।
कितनी कीमत में उपलब्ध है Honda CD110 Dream Deluxe 2024?
कीमत की बात करें तो Honda CD110 Dream Deluxe 2024 को कंपनी द्वारा 73,400 की शुरूआती एक्सशोरुम कीमत पर मार्केट में लॉन्च किया गया है। ऐसे में ये बाइक कम बजट में बेहतरीन फीचर्स के साथ ग्राहकों के लिए परफेक्ट बाइक साबित हो सकती है।













