भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में बीते 2 सालों में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की डिमांड इतनी बढ़ गई है कि बड़ी कंपनियां भी अब खुद की इलेक्ट्रिक वाहनों को मार्केट में पेश करने पर मजबूर हो गई है। इन्हीं में से एक कंपनी Tata भी है। दरअसल, हाल ही में Tata Motors ने अपनी बेहतरीन इलेक्ट्रिक कार Tata Tigor EV को भारतीय मार्केट में लॉन्च किया था, जिसके लुक से लेकर फीचर्स तक पर ग्राहक दीवाने हो रहे हैं।
लॉन्च के बाद से अबतक इस बेहतरीन कार के हजारों यूनिट्स बीक चुके हैं और अभी भी इसकी सेलिंग में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं Tata Tigor EV की खासियत के बारे में –

Name | Tata Tigor EV |
Battery Capacity | 32kwh |
Electric Motor | 40 kW |
Range | 370km/Single Charge |
Top Speed | 120 Kmph |
महज इतनी कीमत पर खरीद सकते हैं Tata Tigor EV
कंपनी ने Tata Tigor EV को काफी किफायती प्राइस पर मार्केट में पेश किया है, ताकि हर वर्ग के लोग इस कार को खरीद सकें। फिलहाल मार्केट में इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत ₹11.3 लाख रुपए (एक्स शोरुम) तक है।

सॉलिज बैटरी वाली Tata Tigor EV में मिलेगा बेहतर परफॉर्मेंस
बैटरी कैपेसिटी की बात करें तो Tata Tigor EV में 32kwh की मजबूत बैटरी का इस्तेमाल किया गया है, जो इस कार को सिंगल चार्ज में लगभग 370km तक की रेंज प्रदान करती है। वहीं इसमें मजबूत इलेक्ट्रिक मोटर का सपोर्ट भी देखने को मिल जाता है, जो आसानी से इस कार को 73.6bhp की पावर प्रोड्यूस करके देता है।
महज 52 मिनट में 80% तक होगी चार्ज
Tata Tigor EV की पावरफुल बैटरी को चार्ज करने के लिए 25kw का डीसी फास्ट चार्जर भी कंपनी द्वारा दिया जाता है, जो इस कार की बैटरी को महज 52 मिनट में ही 10% से लेकर 80% तक चार्ज करने की क्षमता रखता है।