भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड बढ़ने के बाध से ही सभी कंपनियां मार्केट में अपनी इलेक्ट्रिक वाहनों को पेश करने में लगी हुई हैं। ग्राहकों की नजर हर एक ऐसी बाइक पर टिकी हुई है। ऐसे में आज हम आपको ऐसी ही एक इलेक्ट्रिक बाइक के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बहुत जल्द भारतीय मार्केट में एंट्री लेने वाली है। इस बाइक में आपको एक से बढ़कर एक बेहतरीन और धांसू फीचर्स मिलने वाले हैं।
बता दें कि इस बाइक का नाम है – JHEV Delta R3 इलेक्ट्रिक बाइक, जो 180km की रेंज के साथ लॉन्च होने वाली है। साथ ही इसमें आपको एक स्पोर्ट बाइक का लुक मिलने वाला है। ऐसे में आने वाले समय में ये बाइक कई बाइक लवर्स के लिए बेहतरीन विकल्प बन सकती है। तो आइए जानते हैं JHEV Delta R3 के बारे में –

| Name | JHEV Delta R3 Electric Bike |
| Battery Capacity | 4.32Kwh |
| Electric Motor | 3Kw |
| Range | 180km/Charge |
| Top Speed | 90km/Hr |
पावरफुल बैटरी और मोटर से लैस है JHEV Delta R3 इलेक्ट्रिक बाइक
आपको बता दें कि JHEV Delta R3 इलेक्ट्रिक बाइक में आपको 4.32Kwh की पावरफुल बैटरी देखने को मिल जाती है, जो इस बाइक को सिंगल चार्ज में 180 किलोमीटर तक की रेंज प्रदान करता है।
वहीं इसमें बेहतर पावर के लिए 3Kw का मजबूत इलेक्ट्रिक मोटर भी लगाया गया है, जिसकी मदद से ये बाइक 90km/hr की टॉप स्पीड से दौड़ने में सक्षम हो पाती है।

बेहतरीन फीचर्स से है लैस
आपको बता दें कि JHEV Delta R3 इलेक्ट्रिक बाइक में आपको एक से बढ़कर एक दमदार फीचर्स भी देखने को मिलने वाले हैं। इस बाइक में कंपनी द्वारा डिजिटल टच स्क्रीन, नेविगेशन, एंटी थेफ्ट अलार्म, मोबाइल कनेक्टिविटी, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, मैसेज अलर्ट और रिवर्स मोड जैसे एडवांस फीचर्स देखने को मिलने वाले हैं।
बजट प्राइस में लॉन्च होगी JHEV Delta R3
कीमत की बात करें तो फिलहाल कंपनी की तरफ से इस बाइक की कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन सुत्रों की मानें तो JHEV Delta R3 इलेक्ट्रिक बाइक को मात्र ₹1.5 लाख रुपए की एक्सशोरुम कीमत पर मार्केट में पेश किया जा सकता है।













