भारतीय टू व्हीलर्स मार्केट में स्कूटरों का काफी बोलबाला है। युवा हो या फिर बूढ़े लोग सभी स्कूटर को ही पसंद करते हैं। ऐसे में हर दिन भारतीय मार्केट में स्कूटरों की डिमांड बढ़ती ही जा रही है। इसमें भी भारत में Hero कंपनी बाइक्स के साथ स्कूटरों के मामले में भी ग्राहकों द्वारा काफी पसंद की जाती है। अबतक हीरो ने कई दमदार स्कूटर ग्राहकों की पसंद के अनुसार मार्केट में लॉन्च किए हैं, जिसमें से एक Hero Duet भी है।
भारत में इस स्कूटर के दीवाने भी कई लोग है, क्योंकि इस स्कूटर की कीमत काफी कम रखी गई है और इस कम बजट में भी आपको बेहतरीन फीचर्स और रेंज देखने को मिल जाते हैं। तो अगर आप भी इस होली एक सस्ते बजट वाली बेहतरीन स्कूटर को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो Hero Duet आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं इस स्कूटर की कीमत और फीचर्स के बारे में –
Hero Duet के बेहतरीन फीचर्स
आपको बता दें कि Hero Duet में आपको कम कीमत होने के बावजूद कई दमदार फीचर्स देखने को मिल जाते हैं। इस स्कूटर में ओडोमीटर, ट्रिप मीटर, डिजिटल मीटर, एलॉय व्हील्स, ट्यूबलेस टायर, कांबिनेशन डिस्क ब्रेक, चार्जिंग पोर्ट और बड़े बूट स्पेस जैसे फीचर्स मिल जाते हैं।
Hero Duet का पावरफुल इंजन और माइलेज
आपको बता दें कि Hero Duet को मार्केट में 110.9 cc के पावरफुल इंजन के साथ पेश किया गया है, जो इस स्कूटर को बेहतर परफॉर्मेंस देने के लिए काफी है।
इस स्कूटर में आपको करीब 60 से 70 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देखने को मिल जाता है। वहीं इसकी टॉप स्पीड लगभग 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की है।
Hero Duet की कीमत
अगर आप भी Hero Duet के फीचर्स और माइलेज से प्रभावित हुए हैं और इस स्कूटर को खरीदना चाहते हैं, तो ये स्कूटर मार्केट में महज 52,000 रुपए की एक्स शोरूम कीमत पर उपलब्ध है।













