FD Scheme : वैसे तो भारत में FD सुरक्षित निवेश के साथ सामान्य ब्याज दर पाने का एक अच्छा विकल्प माना जाता है। लेकिन लगातार चौथी बार RBI की तरफ से रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है जिसके चलते निवेश पर मिलने वाले ब्याज दर की बढ़ने की उम्मीद काफी कम हो चुकी है।
लेकिन यदि आप भी स्मॉल फाइनेंस सेक्टर के फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक ग्राहक हो तो आपके लिए एक बड़ी खबर है। खबर यह है कि इस बैंक द्वारा 2 करोड़ रुपए से कम के निवेश पर 9.11 फीसदी ब्याज दर ग्राहकों को ऑफर किया जा रहा है।
1000 दिन के FD पर हाई इंटरेस्ट रेट
सामान्य ग्राहकों को 7 दिन से लेकर 10 सालों की FD के लिए फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक 3% से 8.51% ब्याज ऑफर कर रहा है। वही 3.60% से 9.11% ब्याज दर बैंक की तरफ से वरिष्ठ नागरिकों यानी की सीनियर सिटीजन को ऑफर किया जा रहा है।
इसके साथ 1000 दिन की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम पर बैंक द्वारा आम नागरिकों को 8.51% ब्याज दर दिया जा रहा है। वही सीनियर सिटीजन के लिए समान अवधि के एफडी पर ब्याज दर 9.11% है।
Fincare Small Finance Bank एफडी ब्याज दर
- 7 से 14 दिन : 3% ब्याज दर
- 15 से 30 दिन : 4.50% ब्याज दर
- 31 से 45 दिन : 4.75% ब्याज दर
- 46 से 90 दिन : 5.25% ब्याज दर
- 91 से 180 दिन : 5.75% ब्याज दर
- 181 से 365 दिन : 6.50% ब्याज दर
- 30 महीने 1 दिन से 999 दिन : 8% ब्याज दर
- 36 महीने से 42 महीने : 8.25% ब्याज
- 42 महीने 1 दिन से 59 महीने : 7.50% ब्याज दर
सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दर
- सीनियर सिटीजन को फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक की ओर से 7 दिन से 84 महीनों की FD के लिए 3.60% से 9.11% ब्याज दर ऑफर किया जा रहा है।