Toyota Corolla Cross SUV – Mahindra Motors ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी मजबूत और पावरफुल गाड़ियों के लिए जानी जाती है। ये भी कहा जा सकता है कि Mahindra Motors भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में एक लीडिंग ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर है।
हालांकि अब हाल ही में Toyota ने अपनी एक ऐसी कार लॉन्च करने का फैसला कर लिया है है, जो Mahindra का अस्तित्व मिटा देगी। इस कार में आपको ना सिर्फ लुक बल्कि फीचर्स और माइलेज भी काफी दमदार मिलने वाला है। तो आइए जानते हैं Toyota Corolla Cross SUV के फीचर्स और कीमत के बारे में –
Toyota Corolla Cross SUV के धांसू फीचर्स
बता दें कि Toyota Corolla Cross SUV कई दमदार और आधुनिक फीचर्स से लैस होने वाली है। इस कार में आपको फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, Apple Carplay, इंस्ट्रूमेंट पैनल के लिए 7-इंच टीएफटी डिस्प्ले, पैनोरामिक व्यू मॉनिटर, किक सेंसर के साथ पावर्ड टेलगेट, ऑटोमैटिक मूनरूफ, पावर-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे दमदार फीचर्स देखने को मिलने वाले हैं।
Toyota Corolla Cross SUV के एडवांस सेफ्टी फीचर्स
Toyota ने अपनी इस कार में ग्राहकों की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा है। Toyota Corolla Cross SUV में 7 एयरबैग, प्री-कॉलिजन सेफ्टी सिस्टम, स्टीयरिंग असिस्ट के साथ लेन डिपार्चर अलर्ट, लेन ट्रेसिंग असिस्ट के साथ डायनामिक राडार क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक हेडलैम्प, ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटर जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए जा सकते हैं।
Toyota Corolla Cross SUV का पावरफुल इंजन
बता दें कि Toyota Corolla Cross SUV में 2 इंजन ऑप्शन देखने को मिलने वाला है। इसमें पहले नंबर पर 1.8-लीटर का हाइब्रिड पावरट्रेन इंजन हो सकता है, जो 96.5 Bhp का पावर और 163 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगा। इस इंजन को रेग्युलर सीवीटी गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जा सकता है।
वहीं इसके अलावा दूसरे इंजन के तौर पर इस कार में आपको 1.8-लीटर का पेट्रोल इंजन भी दिया जा सकता है, जो 138 bhp का पावर और 177 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क जेनरेट करने की झमता रखेगा। वहीं इस इंजन को सुपर CVT-i ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जा सकता है।
Toyota Corolla Cross SUV की संभावित कीमत
फिलहाल Toyota Corolla Cross SUV की कीमत को लेकर कंपनी की तरफ से कोई खुलासा नहीं किया गय है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो इस कार को 14 लाख रुपये की शुरूआती कीमत पर कंपनी मार्केट में लॉन्च कर सकती है।













