Mahindra और Tata की हस्ती मिटा देगी Skoda की ये धांसू कार– भारतीय मार्केट में बढ़ती गाड़ियों के डिमांड के साथ ही सभी कंपनियों के बीच कॉम्पटिशन भी काफी ज्यादा बढ़ चुका है, जिसके कारण सभी बड़ी से छोटी कंपनियां खुद को बेस्ट साबित करने की रेस में लगी हुई हैं। चाहे Tata हो या Mahindra, सभी अपनी बेहतरीन गाड़ियों के साथ ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने में लगी हैं।
हालांकि अब Skoda ने सभी कंंपनियों की मेहनत पर पानी फेरने का फैसला कर लिया है। दरअसल, Skoda बहुत जल्द अपनी एक दमदार कार के साथ मार्केट में धमाकेदार वापसी करने की प्लानिंग में है, जो लॉन्च के साथ ही ग्राहकों के दिल पर राज करते हुए सभी कंपनियों की बोलती बंद करने वाली है। इस कार का नाम है – Skoda Octavia Rs iV, जो अगस्त 2024 तक मार्केट में पेश की जा सकती है। तो आइए जानते हैं इस धांसू कार के बारे में –
Skoda Octavia Rs iV में मिलेंगे दमदार फीचर्स
आपको बता दें कि Skoda Octavia Rs iV को कई दमदार और आधुनिक फीचर्स से लैस बनाया गया है। इस कार में आपको संभावित तौर पर पावर स्टीयरिंग, स्टीयरिंग डिस्प्ले, डिजिटल स्पीडोमीटर, ऑडोमीटर, टेकोमीटर, ट्यूबलेस टायर, मेटल एलॉय व्हील, फॉग लाइट, एलईडी लाइट लैंप, हाइलोजन लैंप, पावर एसी, पावर मिरर, पावर विंडो, म्यूजिक सिस्टम, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, जीपीएस सिस्टम और सनरूफ जैसे धमाकेदार फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।
Skoda Octavia Rs iV का पावरफुल इंजन
रिपोर्ट्स की मानें तो Skoda Octavia Rs iV में 1984 सीसी के पावरफुल इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 245 bhp की पावर और 400 Nm का टॉर्क पैदा करने में सक्षम है। वहीं इस कार के फ्यूल टैंक की क्षमता 40 लीटर तक होगी। वहीं इसके इंजन को 6 स्पीड मैन्युअल गियर बॉक्स तथा ऑटोमेटिक गियर बॉक्स के साथ जोड़ा जा सकता है।
Skoda Octavia Rs iV का माइलेज और स्पीड
बता दें कि Skoda Octavia Rs iV में आपको लगभग 20 से 25 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देखने को मिल सकता है। वहीं ये कार मात्र 7.3 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम होगी। बता दें कि इस कार की टॉप स्पीड लगभग 225 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी।
Skoda Octavia Rs iV की संभावित कीमत
फिलहाल Skoda Octavia Rs iV की कीमत को लेकर कंपनी द्वारा कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। हालांकि रिपोर्ट्स की मानें तो इस कार को लगभग 45 लाख रुपए (एक्स शोरुम) की शुरूआती कीमत पर मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है।
Read Also- सिर्फ 19,500 रुपए में घर लाएं इलेक्ट्रिक स्कूटर, सीमित समय तक ऑफर













