Maruti की इस धांसू कार का लुक देख Nexon वाले भी हैं हैरान, किफायती दाम में मिलता है शानदार माइलेज भी, देखें कीमत

Ankit Singh

By Ankit Singh

Published on:

Maruti कंपनी ने 4 व्हीलर्स मार्केट में बीते कुछ दशकों में काफी नाम कमाया है। मारुति की हर एक गाड़ी को भारत में काफी लोकप्रियता मिलती है। ऐसे में कंपनी भी ग्राहकों के लिए हमेशा अपनी गाड़ियों में नए बदलाव और अपडेट के साथ मार्केट में पेश करती रहती है।

ऐसे में एक बार फिर Maruti कंपनी ने अपनी दमदार कार को एक नए अपडेट के साथ फिर मार्केट में लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम है – Maruti Suzuki Fronx Sigma। इस कार में दमदार लुक के साथ बेहतरीन माइलेज भी देखने को मिल जाता है, जिसके तहत ये धांसू कार Nexon जैसी कारों को भी टक्कर देने की ताकत रखती है। तो आइए जानते हैं Maruti Suzuki Fronx Sigma के फीचर्स और कीमत के बारे में –

Maruti Suzuki Fronx Sigma के धांसू फीचर्स

Maruti Suzuki Fronx Sigma के फीचर्स की बात करें तो इस कार में आपको एक से बढ़कर एक आधुनिक फीचर्स देखने को मिल जाते हैं। इस कार में आपको पावर स्टीयरिंग, स्टीयरिंग डिस्प्ले, डिजिटल स्पीडोमीटर, ओडोमीटर, ऑटो पुश बटन स्टार्ट, 10.5 इंच की टच स्क्रीन डिस्प्ले, डिजिटल कंसोल, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट, एंटीलॉग ब्रेकिंग सिस्टम जैसे दमदार फीचर्स देखने को मिलते हैं।

वहीं इसके अलावा भी इस कार में अन्य फीचर्स के रुप में आपको ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, जीपीएस सिस्टम, अलार्म, टाइमर घडी, ट्यूबलेस टायर, मेटल एलॉय व्हील, फॉग लाइट, एलईडी लाइट लैंप, हाइलोजन लैंप, एयरबैग, म्यूजिक सिस्टम, बैकलाइट जैसे शानदार फीचर्स भी दिए जाते हैं।

Maruti Suzuki Fronx Sigma का पावरफुल इंजन

बता दें कि Maruti Suzuki Fronx Sigma में 1.02 लीटर पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो  89 Bhp की पावर पर 113 Nm का पिक टॉर्क पैदा करने की क्षमता रखता है। वहीं इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैन्युअल तथा 5-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी देखने को मिल जाता है।

Maruti Suzuki Fronx Sigma का धांसू माइलेज

Maruti Suzuki Fronx Sigma आपको लगभग 22 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है। वहीं शहरी या भीड़-भाड़ वाले एरिया में ये कार लगभग 18 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।

Maruti Suzuki Fronx Sigma की कीमत

कीमत की बात करें तो Maruti Suzuki Fronx Sigma को कंपनी द्वारा मात्र 7.46 लाख रुपए (एक्स शोरुम) की शुरुआती कीमत के साथ मार्केट में पेश किया गया है। वहीं इसके टॉप मॉडल की कीमत लगभग 8.33 लाख रुपए (एक्स शोरुम) तक पहुंच जाती है।

Ankit Singh

Verify information accuracy with fact-checking: scrutinize claims, cross-reference sources, and confirm data to ensure reliability and combat misinformation.