क्या आप कम बजट में एक अच्छा और भरोसेमंद इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का सोच रहे हैं? अगर हां, तो Lohia Oma Star आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बढ़ती मांग के बीच, इस स्कूटर ने अपनी खासियतों से काफी ध्यान खींचा है। तो चलिए, जानते हैं इसके फीचर्स, बैटरी, रेंज और कीमत के बारे में आसान भाषा में।
धांसू फीचर्स जो आपको जरूर पसंद आएंगे
फीचर्स देखें अगर तो Lohia Oma Star में आपको कई शानदार फीचर्स मिलते हैं जो इसे खास बनाते हैं। इसमें डिजिटल स्पीडोमीटर और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है, जिससे जरूरी जानकारियां एकदम साफ और आसान तरीके से देखी जा सकती हैं। इसके अलावा पास स्विच, हैलोजन हेडलाइट, बल्ब वाली टेल लाइट, और लो बैटरी इंडिकेटर जैसे उपयोगी फीचर्स भी दिए गए हैं।

बैटरी और रेंज
आपको बता दें कि इस स्कूटर में 1.48 Kwh की बैटरी लगी हुई है, जिसे 250 W के BLDC मोटर से जोड़ा गया है। इसकी मदद से ये इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज में लगभग 70 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है। वहीं इसकी टॉप स्पीड लगभग 25 km/h, जो इसे शहर में सफर के लिए एक आदर्श विकल्प बनाती है। इसके साथ हीं इसकी बैटरी को फुल चार्ज करने में करीब 4-5 घंटे का समय लगता है।
कीमत
Lohia Oma Star की कीमत इसकी सबसे बड़ी खासियतों में से एक है। इसे आप भारतीय बाजार में सिर्फ ₹51,750 (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं। कम बजट और शानदार फीचर्स के साथ यह इलेक्ट्रिक स्कूटर निश्चित रूप से एक अच्छा विकल्प है।