क्या आप जानते हैं कि भारतीय बाजार में अब इलेक्ट्रिक 4 व्हीलर और 2 व्हीलर के साथ इलेक्ट्रिक 3 व्हीलर भी तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं? लोहिया ऑटो ने हाल ही में अपना नया इलेक्ट्रिक 3 व्हीलर Lohia Humsafar IB लॉन्च किया है। ये थ्री व्हीलर कम कीमत में दमदार फीचर्स, शानदार रेंज और 500 किलोग्राम की लोडिंग कैपेसिटी के साथ आता है। आइए, इसकी पूरी जानकारी जानते हैं।
शानदार फीचर्स
फीचर्स की बात करें अगर तो Lohia Humsafar IB का बॉडी मैटेरियल बहुत मजबूत है, जो इसे टिकाऊ बनाता है। इसके अलावा इसमें मजबूत विंडशील्ड और सिंगल वाइपर, आगे की तरफ दो बड़ी हेडलाइट्स और इंडिकेटर्स, लंबाई 3292 MM, चौड़ाई 1485 MM और ऊंचाई 2120 MM जैसे फीचर्स मिलते हैं।

बैटरी और रेंज
आपको बता दें कि इस थ्री व्हीलर में 7.2 KWH की लिथियम-आयन फिक्स्ड बैटरी दी गई है। यह बैटरी AC Induction, 5.5 kW CANBUS इलेक्ट्रिक मोटर से जुड़ी है। एक बार चार्ज करने पर यह 110 किलोमीटर तक की रेंज देती है। इसमें 500 किलोग्राम तक का वजन ले जाने की क्षमता है, जो इसे बेहद उपयोगी बनाता है।
क्या होगी कीमत?
Lohia Humsafar IB की कीमत को लेकर कंपनी ने अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी कीमत 3.80 लाख से 4.40 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है। इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर की लॉन्चिंग से साफ है कि भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का दबदबा लगातार बढ़ रहा है।