आजकल भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की मांग तेजी से बढ़ रही है। लोग पेट्रोल के खर्च और पर्यावरण के प्रति बढ़ती जिम्मेदारी को देखते हुए इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर रुख कर रहे हैं। इसी दिशा में Okinawa कंपनी ने Okinawa Ridge नाम का एक शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किया है। इसमें आपको जबरदस्त फीचर्स, बेहतरीन रेंज और आकर्षक लुक्स मिलते हैं। आइए, इसकी सारी खासियतें आसान भाषा में समझते हैं।
शानदार फीचर्स
राइडर्स की सुविधा के लिए Okinawa Ridge में आपको ऐसे फीचर्स मिलते हैं जो इसे एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाते हैं। इसमें आपको डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, डिजिटल स्पीडोमीटर, डिजिटल ट्रिपमीटर, सेल्फ-स्टार्ट, रोडसाइड असिस्टेंस, सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम, एंटी-थेफ्ट अलार्म, ई-एबीएस, और ऑटो कट के साथ माइक्रो चार्जर जैसी सुविधाएं मिलती हैं। इसके अलावा “फाइंड माई स्कूटर” फंक्शन और ICAT/ARAI अप्रूवल भी मिलता है, जो इसे एक भरोसेमंद विकल्प बनाते हैं।

बैटरी और परफॉर्मेंस
Okinawa Ridge में पावरफुल लिथियम-आयन बैटरी दी गई है, जो 1.7 kW की BLDC मोटर के साथ आती है। यह स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 84 किलोमीटर तक की रेंज देती है। इसकी टॉप स्पीड 45 किलोमीटर प्रति घंटा है, जो शहर में इस्तेमाल के लिए काफी बढ़िया है। खास बात यह है कि इसे सिर्फ 2-3 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है।
कीमत
Okinawa Ridge इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत भारतीय बाजार में 84,606 रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है और यह 1.15 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) तक जाती है। इस कीमत पर यह स्कूटर पर्यावरण के अनुकूल और जेब पर हल्का विकल्प साबित हो सकता है।