लंबे टूर पर जाने के लिए जरुर लें Moto Guzzi के इस एडवेंचर बाइक का मजा, पावरफुल इंजन के साथ लग्जरी फीचर्स से है लैस

Ankit Singh

By Ankit Singh

Updated on:

आज के समय में भारतीय मार्केट में आपको कई ऐसी बाइक्स देखने को मिल जाएगी, जो ना सिर्फ अपने बेहतरीन लुक के लिए जानी जाती हैं, बल्कि फीचर्स से लेकर परफॉर्मेंस तक के मामले में भी लोगों को काफी पसंद आती हैं। ऐसे में एडवेंचर के दीवानों के लिए ऐसी ही एक बाइक है Moto Guzzi V85 TT, जो लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प बन सकता है। आइए जानते हैं इस धांसू बाइक के बारे में सारी डिटेल्स –

फीचर्स होंगे बेमिसाल

सबसे पहली बात करते हैं Moto Guzzi V85 TT के फीचर्स की तो आप को बता दें, ये धांसू क्रूजर बाइक मार्केट में 4.3 इंच का टीएफटी इंस्ट्रूमेंट कंसोल, पांच राइडिंग मोड्स, ट्रैक्शन कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) और ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम और फुल LED लाइटिंग पैकेज से भी लैस होकर आती हैं।

इंजन होगा दमदार

इसके अलावा बात करे अगर इंजन की तो Moto Guzzi V85 TT क्रूजर बाइक मार्केट में 853 सीसी, ट्रांसवर्स वी-ट्विन, टू-वाल्व इंजन से लैस होकर आती है, जो 7,500 आरपीएम पर 75 बीएचपी की मैक्सिमम पावर और 5000rpm पर 82Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। वहीं इस बाइक में आपको ट्रांसमिशन लिए 6 स्पीड गियरबॉक्स भी मिल मिलता है, जो इसे और भी खास बनाता है।

क्या होगी कीमत?

जानकरी के लिए आपको बता दे की अगर आप एक बेहतरीन लग्जरी क्रूजर बाइक खरीदने की प्लानिंग में हैं, तो Moto Guzzi V85 TT क्रूजर बाइक आपके लिए बेस्ट विकल्प हो सकती है। इस क्रूजर बाइक को आप भारतीय मार्केट में 15.40 लाख रुपए (एक्सशोरुम) की कीमत पर खरीद सकते हैं।

Ankit Singh

Verify information accuracy with fact-checking: scrutinize claims, cross-reference sources, and confirm data to ensure reliability and combat misinformation.