क्रूजर बाइक्स के मार्केट में चल रहा है Royal Enfield की इस तगड़ी बाइक का दबदबा, कीमत है कम और लुक रॉयल

Ankit Singh

By Ankit Singh

Published on:

आज के दौर में भी भारतीय मार्केट में Royal Enfield की बाइक्स के दीवानों की कमी नहीं है। इस क्रूजर बाइक पर खासकर युवा लोग जान छिड़कते हैं। ऐसी ही एक बाइक है Royal Enfield Continental GT 650, जिसे लोग भारतीय मार्केट में काफी ज्यादा पसंद करते हैं। ये क्रूजर बाइक बेहद हीं पावरफुल इंजन से लैस है और लुक के मामले में भी काफी शानदार है। ऐसे में ये क्रूजर बाइक लोगों को बहुत पसंद आ रही है। तो आइए जानते हैं इसकी सभी डिटेल्स के बारे में –

फीचर्स होंगे बेहद कमाल

बात अगर Royal Enfield Continental GT 650 के फीचर्स की करें तो आपको जानकर हैरानी होगी कि इस क्रूजर बाइक में यूएसबी पोर्ट, ड्यूल ABS, सिंगल सीट, एलईडीलाइट, पावरफुल इंजन, नया स्विचगियर, डक्स डीलक्स, डिजिटल स्पीडोमीटर, डिजिटल ओडोमीटर, डिजिटल ट्रिपमीटर, टैकोमीटर और फ्यूल गेज जैसे कई दमदार फीचर्स भी मिलते हैं।

इंजन और माइलेज

अब अगर इसके इंजन की बात करें तो Royal Enfield Continental GT 650 में कंपनी ने 647.95cc के पावरफुल इनलाइन ट्विन सिलेंडर, 4 स्ट्रोक / SOHC इंजन का इस्तेमाल किया है, जो 7250 rpm पर 47.4 PS की पावर और 5150 rpm पर 52.3 Nm का टॉर्क पैदा करता है। ये तगड़ी क्रूजर बाइक 6 स्पीड ट्रांसमिशन के साथ भी आती है, जो इसे काफी शानदार और बेहतर पीकअप प्रदान करता है। इसके साथ हीं इसमें आपको लगभग 27kmpl तक का माइलेज भी मिलता है।

कितनी होगी कीमत?

Royal Enfield Continental GT 650 की कीमत के बारे में आपको बता दें कि भारतीय मार्केट में महज 3.19 लाख रुपए (एक्सशोरुम) की शुरूआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। वहीं इसका टॉप वेरिएंट 3.45 लाख रुपए (एक्सशोरुम) की कीमत पर उपलब्ध है।

Ankit Singh

Verify information accuracy with fact-checking: scrutinize claims, cross-reference sources, and confirm data to ensure reliability and combat misinformation.