Mahindra की SUVs भारतीय मार्केट में काफी फेमस हैं, जो लुक से लेकर सुविधा और परफॉर्मेंस तक के लिए जानी जाती हैं। हालांकि Mahindra Marazzo के चाहने वालों की भी कोई कमी नहीं है। ये तगड़ी MPV 15 लाख से कम कीमत में आती है और दमदार फीचर्स से लेकर होकर ये ग्राहकों के लिए काफी शानदार विकल्प भी बन जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं इस धांसू MPV के बारे में सारी डिटेल्स –
दमदार फीचर्स से लैस है Mahindra Marazzo
Mahindra Marazzo के फीचर्स की बात की जाए अगर तो इस बेहतरीन MVP में कई आधुनिक फीचर्स की भारमार है। इसमें ग्राहकों की सुविधा के लिए 17 इंच अलॉय व्हील, रिमोट की-लेस एंट्री, 7.0 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम (एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ) और ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल जैसे स्मार्ट फीचर्स के साथ सुरक्षा के लिए ड्यूल एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर जैसे स्मार्ट सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं।

मिलता है पावरफुल इंजन भी
Mahindra Marazzo में धांसू परफॉर्मेंस के लिए कंपनी द्वारा 1.5 लीटर का सुपर पावरफुल डीजल इंजन लगाया गया है, जो 122 पीएस की पावर और 300 एनएम का ट्रार्क पैदा करता है। वहीं इसमें ट्रांसमिशन के लिए 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का सपोर्ट भी दिया गया है। बता दें कि ये तगड़ी MPV लगभग 18KMPL प्रति लीटर तक का धांसू माइलेज प्रदान करती है।
Mahindra Marazzo की कीमत
कंपनी ने Mahindra Marazzo की शुरूआती एक्सशोरुम कीमत महज 14.49 लाख रुपए ही रखी है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट की कीमत लगभग 16.80 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।













