भारतीय मार्केट में Revolt और Matter Aera जैसी बाइक्स की लोकप्रियता को देखते हुए Power EV ने भी अपनी शानदार इलेक्ट्रिक बाइक को लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम है Power EV P-Sport। ये इलेक्ट्रिक बाइक फ्यूचरिस्टिक लुक के साथ आती है, जिसमें आधुनिक और ब्रांडेड फीचर्स की भरामार है। इसके साथ हीं इस बाइक की कीमत भी काफी किफायती रखी गई है, जो इसे और भी खास बनाता है। तो आइए जानते हैं इसके बारे में –
एक बार चार्ज होकर चलती है 150km
Power EV P-Sport Electric Bike को राइडर्स के लिए बेस्ट बनाने के लिए तगड़ी बैटरी के साथ पावरफुल हब मोटर भी लगाया गया है। ये इलेक्ट्रिक बाइक 2.8 Kwh की लिथियम आयन बैटरी पैक और 6.5 kW पीक पावर वाले इलेक्ट्रिक हब मोटर से लैस है, जिसकी मदद से ये इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार चार्ज होकर लगभग 150 किलोमीटर तक की रेंज तय करती है।
वहीं इस इलेक्ट्रिक बाइक को 3 राइडिंग मोड्स में चलाया जा सकता है। इसके Eco Mode आपको 150 किलोमीटर तक की रेंज मिलती है, Normal Mode में इसकी रेंज 120 किलोमीटर तक जाती है, जबकि Sport Mode में ये इलेक्ट्रिक बाइक एक बार चार्ज होकर लगभग 100 किलोमीटर तक चलती है।

ब्रांडेड फीचर्स से है लैस
फीचर्स की बात की जाए अगर तो Power EV P-Sport Electric Bike में राइडर्स की सुविधा के लिए पावरफुल बाइक जियो फेंसिंग, आपातकालीन संपर्क चेतावनी, दुर्घटना/गिरने का पता लगाना, ऐप कनेक्टिविटी, लाइव स्थान, जीपीएस ट्रैकिंग, एलटीई कनेक्शन, इग्निशन नियंत्रण, के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलता है, जिसमें डिजिटल स्पीडोमीटर और डिजिटल ओडोमीटर जैसे फीचर्स प्रदान किए गए हैं।
आसान कीमत पर है उपलब्ध
इतने अद्भूत और बेहतरीन फीचर्स और पावरफुल परफॉर्मेंस होने के बावजूद भी Power EV P-Sport Electric Bike को मार्केट में काफी किफायती कीमत में लॉन्च किया गया है। आप इस इलेक्ट्रिक बाइक को महज 1.45 लाख रुपये (एक्सशोरुम) से लेकर 1.75 लाख रुपए (एक्सशोरुम) तक की कीमत पर खरीद सकते हैं।













