Mahindra जल्द ला रही है अपनी और तगड़ी SUV, साइज में छोटी लेकिन फीचर्स में होगी दमदार

Ankit Singh

By Ankit Singh

Published on:

Mahindra ने अबतक भारतीय मार्केट में अपनी कई बेहतरीन गाड़ियां लॉन्च की हैं, जो लोगों को भी काफी पसंद आती हैं। इस बीच अब कंपनी मार्केट में अपनी एक और बेहतरीन SUV को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है, जिसका नाम है Mahindra XUV100। रिपोर्ट्स की मानें तो इस कार को इस साल दिसंबर 2024 तक मार्केट में लाया जा सकता है। तो आइए जानते हैं इसके बारे में –

फीचर्स में होगी बवाल

Mahindra XUV100 के फीचर्स की बात की जाए अगर तो इस तगड़ी SUV में आपको ब्लूटूथ, USB और AUX कनेक्टिविटी, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, एलईडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एयरबैग, ABS के साथ EBD और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।

इंजन भी होगा पावरफुल

रिपोर्ट्स का कहना है कि Mahindra XUV100 में कंपनी 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन की पेशकश कर सकती है, जो 110 PS की अधिकतम पावर और 200 Nm का पीक टॉर्क पैदा करने में सक्षम होगा। वहीं ट्रांसमिशन के लिए इसमें आपको 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स भी दिया जा सकता है। इस तगड़ी suv में लगभग 24kmpl तक का माइलेज देखने को मिल सकता है।

कितनी हो सकती है कीमत?

Mahindra XUV100 की कीमत को लेकर अबतक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन रिपोर्ट्स का कहना है कि इस पावरफुल SUV को 5-8 लाख रुपए तक की शुरूआती एक्सशोरुम पर लॉन्च किया जा सकता है।

Ankit Singh

Verify information accuracy with fact-checking: scrutinize claims, cross-reference sources, and confirm data to ensure reliability and combat misinformation.