Mahindra ने हमेशा से हीं ग्राहकों की डिमांड और मांग के अनुसार सबसे बेहतरीन गाड़ियां मार्केट में लॉन्च की हैं। ऐसे में अब हाइब्रिड गाड़ियों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए कंपनी ने अपनी नई हाइब्रिड कार Mahindra XUV900 को लॉन्च करने का फैसला कर लिया है। रिपोर्ट्स का कहना है कि कंपनी Mahindra XUV900 को इस साल के अंत तक मार्केट में लॉन्च कर सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं इसके बारे में –
फीचर्स में होगी सुपर क्लास
Mahindra XUV900 को लेकर रिपोर्ट्स का कहना है कि इस हाइब्रिड कार में आपको सुविधा के तौर पर एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कनेक्टेड कार फीचर्स, मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, सनरूफ, लेवर 2 ADAS फीचर्स, एक स्लोपिंग रूफलाइन, स्पोर्टी फ्रंट ग्रिल और शार्प हेडलाइट्स जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

बैटरी और रेंज
मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि Mahindra XUV900 में कंपनी पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ एक ऑल इलेक्ट्रिक पावरट्रेन का भी इस्तेमाल कर सकती है, जिसमें दो बैटरी पैक के विकल्प देखने को मिल सकते हैं। कहा जा रहा है कि इस हाइब्रिड कार में 60 kWh (शॉर्ट-रेंज) और 80 kWh (लॉन्ग-रेंज) बैटरी पैक से लैस करके मार्केट में लाया जा सकता है। इसमें फ्रंट-व्हील ड्राइव (FWD) और ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) दोनों कॉन्फ़िगरेशन भी देखने को मिल सकते हैं। साथ हीं रिपोर्ट्स का दावा है कि इस हाइब्रिड कार में लोगों को 400 किलोमीटर से भी ज्यादा की रेंज देखने को मिलेगी।
कितनी हो सकती है कीमत?
Mahindra XUV900 की लॉन्च या कीमत को लेकर कंपनी द्वारा कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन सुत्रों का मानना है कि इस हाइब्रिड कार को लगभग 25 लाख रुपए (एक्सशोरुम) तक की शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।













