भारतीय मार्केट में बाइक्स और स्कूटरों के मामले में तो Hero कंपनी का रोला चलता ही है। हालांकि अब इलेक्ट्रिक साइकिलों के बदौलत भी कंपनी ने अपना जलवा बिखेरना शुरू कर दिया है। अगर आप भी एक बेहतरीन इलेक्ट्रिक साइकिल खरीदना चाहते हैं, तो Hero Lectro C3i 26 SS आपके लिए काफी शानदार विकल्प बन सकती है, जो कम कीमत में भी आती है और इसकी खूबियां आपको दीवाना बना सकती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इसके बारे में –
इस इलेक्ट्रिक साइकिल में हैं शानदार फीचर्स
फीचर्स के मामले में Hero Lectro C3i 26 SS इलेक्ट्रिक साइकिल काफी अच्छा विकल्प बन सकती है। इसमें आपको टीएफटी डिस्पले, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, रीडिंग मॉड, फास्ट चार्जर, एडजेस्टेबल सेट के साथ ip67 रेटिंग के साथ बैट्री पैक भी मिल जाता है। बता दें कि इस इलेक्ट्रिक साइकिल में पैडल की सुविधा भी मौजूद है, जिसे आप इसकी बैटरी समाप्त होने के बाद इस्तेमाल कर सकते हैं।

देती है 35-40km की रेंज
Hero Lectro C3i 26 SS इलेक्ट्रिक साइकिल में कंपनी ने 36V/5.1Ah क्षमता वाली लिथियम आयन बैट्री पैक का इस्तेमाल किया है, जो इसे एक चार्ज में लगभग 35-40 किलोमीटर तक की रेंज प्रदान करता है। वहीं इसमें 30kmph की टॉप स्पीड भी मिल जाती है। बता दें कि इसकी बैटरी पर आपको 2 साल की वैरेंटी भी दी जाती है। वहीं इस साइकिल को चार्ज होने में लगभग 4 घंटे का समय लगता है।
कितनी है कीमत?
भारतीय मार्केट में आप Hero Lectro C3i 26 SS इलेक्ट्रिक साइकिल को महज एक स्मार्टफोन की कीमत पर खरीदकर अपना बना सकते हैं। यहां ये धांसू इलेक्ट्रिक साइकिल 29,000 रुपए की कीमत पर उपलब्ध है।













