अबतक आपने Xiaomi के स्मार्टफोन तो बहुत देखे होंगे और साथ ही उन्हें चलाया भी होगा, लेकिन अब कंपनी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार को भारतीय मार्केट में शोकेश कर दिया है। दरअसल, कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार है Xiaomi SU7 EV, जिसे ग्लोबल मार्केट में तो दिसंबर 2023 में ही पेश कर दिया गया था। हालांकि अब कंपनी ने अपनी इस इलेक्ट्रिक कार को भारतीय मार्केट में भी शोकेश कर दिया है। तो आइए जानते हैं इसके बारे में –
लग्जरी सेडान लुक में आई है Xiaomi SU7 EV
बता दें कि Xiaomi SU7 EV को प्रीमियम सेडान लुक दिया गया है। वहीं दिखने में ये लग्जरी इलेक्ट्रिक कार Porsche Tycon और BYD Seal से काफी हद तक मिलती जुलती है। इस कार के अंदर बीच में एक बड़ी टचस्क्रीन लगी है, जिसके साथ एक बड़ा डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले भी दिया गया है। इसके साथ ही इसमें एक बड़ा हेड-अप डिसप्ले और एक पैनोरैमिल ग्लास रूफ भी इस कार में लगा है।
बैटरी पैक, पावर आउटपुट और रेंज
बता दें कि Xiaomi SU7 EV को 2 बैटरी वेरिएंट्स के साथ शोकेश किया गया है, जिसके साथ इसकी रेंज और एक्सेलरेशन पर भी असर पड़ता है।
Xiaomi SU7 EV | Xiaomi SU7 EV Pro | Xiaomi SU7 EV Max | |
Battery Pack | 73.6 kWh | 94.3 kWh | 101 kWh |
Power | 299 PS | 299 PS | 673 PS |
Torque | 400 Nm | 400 Nm | 838 Nm |
Range (CLTC claimed range) | 700 km | 830 km | 800 km |
Drive Type | RWD (rear-wheel-drive) | RWD (rear-wheel-drive) | Dual motor AWD (all-wheel-drive) |
Acceleration (0-100 kmph) | 5.28 seconds | 5.7 seconds | 2.78 seconds |
लॉन्च डेट और कीमत
फिलहाल Xiaomi ने अपनी इस इलेक्ट्रिक कार के लॉन्च डेट या कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो Xiaomi SU7 EV के एंट्री लेवल वेरिएंट को 24.79 लाख रुपये, Xiaomi SU7 EV Pro वेरिएंट को 28.23 लाख रुपये और Xiaomi SU7 EV Max वेरिएंट को 34.42 लाख रुपये तक की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।