भारतीय मार्केट में इन दिनों इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिमांड काफी तेजी से बढ़ती जा रही है। आए दिन कई नई इलेक्ट्रिक बाइक्स और स्कूटर भारत में एंट्री ले रही हैं। इन्हीं में से एक है VinFast Klara इलेक्ट्रिक स्कूटर।
लुक हों…फीचर्स या फिर धांसू रेंज…इस इलेक्ट्रिक सकूटर की हर एक खूबी ने सभी को दीवाना बना रखा है। ऐसे में आइए जानते हैं इसके बारे में –

मिलते हैं फीचर्स कमाल
बता दें कि VinFast Klara S इलेक्ट्रिक स्कूटर में सुविधा के लिए काफी दमदार फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एलईडी हेडलैंप और टेललैंप, रिवर्स गियर, व्हील कंट्रोल सिस्टम और एंटी-थेफ्ट अलार्म जैसे दमदार फीचर्स के साथ पोर्टेबल चार्जर, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और एक ऐप जैसे फीचर्स शामिल हैं।
मिलेगी 194km की रेंज
VinFast Klara S इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3.5 kWh के LPF बैटरी पैक और 3Kw के BLDC इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया है। ये इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार में फुल चार्ज होकर लगभग 194 किलोमीटर तक की रेंज देती है। बता दें कि इस स्कूटर को फुल चार्ज करने में लगभग 5 से 6 घंटे का समय लगता है।

क्या है कीमत?
कीमत की बात करें तो VinFast Klara S इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारतीय मार्केट में सिर्फ 1.2 लाख रुपए (एक्सशोरुम) की कीमत पर खरीदा जा सकता है।













