उत्तर प्रदेश के एक जिले से एक मामला सामने आया है। यहां एक लड़का और लड़की की फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई फिर प्यार हुआ और बाद में दोनों की शादी हो गई। दोनों की अचानक से मंदिर में हुई शादी चर्चा का विषय बन गई।
फेसबुक पर दोनों की होती थी बातचीत
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हमेशा से चर्चाओं में बना रहता है। कभी लोगों को मिलने में काम आता है तो कभी एक दूसरे से बात करने में यह प्लेटफॉर्म काफी काम आता है। लेकिन इस समय फेसबुक ने एक लड़का और लड़की की जोड़ी बना दी। जोड़ी ऐसी बना दी कि दोनों ने मंदिर में पहुंचकर शादी कर ली और चर्चा का विषय बन गई। मामला कन्नौज जिले का है। यहां रहने वाला एक लड़का और लड़की के बीच फेसबुक के जरिए दोस्ती हो गई। दोस्ती प्यार में बदली तो दोनों ने शादी करने का मन बना लिया। इसके बाद लड़की अपने प्रेमी के घर पहुंच गई और शादी का इजहार कर दिया। ऐसा देखा लड़के के परिवार के लोग काफी नाराज हुए और उन्होंने इस मामले में पुलिस से शिकायत कर दी। लेकिन पुलिस भी इसमें कुछ नहीं कर पाई।
मंदिर पर दोनों ने की शादी
तालग्राम थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले सोहन पटेल और गुरसायगंज की रहने वाली प्रियंका कुशवाहा ने मंदिर में पहुंचकर दोनों ने शादी कर ली। इस मामले में बताया गया कि दोनों एक 1 साल से फेसबुक के जरिए एक दूसरे से बातचीत कर रहे थे और दोनों ने फिर शादी के बंधन में बनने का फैसला कर लिया। दोनों के परिवार के लोग जुड़े के द्वारा शादी किए जाने से काफी नाराज से और उन्होंने थाने में शिकायत की लेकिन पुलिस भी दोनों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर सकी क्योंकि दोनों बालिक निकले। इस दौरान युवा वर्ग के लोग काफी खुश देखे लेकिन परिवार के लोग दोनों के इस रिश्ते से काफी नाराज दिखे।