Video: लड़की की हो रही थी शादी, तभी पहुंच गया पुराना आशिक दूल्हे को दिया धक्का भर दी मांग

Avatar

By Ashraf Ansari

Published on:

सोशल मीडिया पर इस वक्त एक वीडियो तेजी के साथ खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो एक शादी समारोह से जुड़ा हुआ है। यहां एक लड़की की शादी हो रही होती है तभी अचानक से कुछ ऐसा होता है जिसके बारे में किसी ने भी सोचा नहीं होगा। शादी के दौरान कुछ ऐसा होता है कि लोग देखकर हैरान रह जाते हैं।

शादी वाले दिन पुराने आशिक की हो गई एंट्री

सोशल मीडिया पर अक्सर शादी से जुड़े तमाम वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो लोगों को हंसाने के लिए बनाए जाते हैं तो कुछ वीडियो लोगों को इमोशनल कर जाते हैं। तो कुछ वीडियो लोगों को सोचने पर मजबूत कर देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल होता हुआ दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो एक शादी समारोह का है। वायरल वीडियो में देखा गया है कि दूल्हा दुल्हन स्टेज पर बैठे होते हैं। दूल्हा-दुल्हन की मांग भरने वाला होता है तभी अचानक से पुराने आशिक की एंट्री हो जाती है। यहां पुराना आशिक अपने सिर पर हेलमेट लगा कर पहुंचता है दूल्हा दुल्हन की मांग में सिंदूर भरने वाला होता है उसको धक्का देता है और खुद दुल्हन की मांग में सिंदूर भर देता है। ऐसा देखा मंडप पर मौजूद लोग हैरान हो जाते हैं। वहीं दुल्हन अपने पुराने प्रेमी की इस हरकत पर रोने लगती है।

जमकर देखा जा रहा वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लोग खूब देखते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर कृष्णा ठाकरे नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को अपलोड किए जाने के बाद 9 मिलियन से ज्यादा लोग इस वीडियो को देख चुके हैं तो वही 52000 से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो पर लाइक भी किए हैं। जबकि इस वीडियो पर कुछ लोगों ने कमेंट भी किए हैं। एक यूजर्स ने वायरल हो रहे वीडियो पर कमेंट किया है। ये एक स्क्रिप्टेड वीडियो है जो रील बनाने के लिए ऐसा किया गया है। तो वही एक अन्य यूजर्स ने लिखा की फेमस होने के लिए इस वीडियो को फिल्माया गया है। इसी के साथ-साथ बाकी के यूजर्स भी इस वीडियो पर अपने-अपने कमेंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Avatar

अशरफ अंसारी ने पत्रकारिता जगत में चैनल वन न्यूज़ से शुरुआत की। न्यूज़ वर्ल्ड, नेटवर्क 10 न्यूज़, सूर्या समाचार, के साथ-काम किया। फिर कंटेंट राइटर की शुरुआत नवभारत टाइम्स से की। डिजिटल जर्नलिज्म को जानने और सीखने की कोशिश। इसी के साथ-साथ बाकी के न्यूज़ एजेंसी में भी कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया।