सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में तीन लड़कियां स्कूटी पर बैठकर मौज मस्ती करती हुए दिखाई दे रही हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो दिल्ली पुलिस ने वीडियो को लेकर रिएक्शन दिया।
लड़कियों ने स्कूटी पर की जमकर मस्ती
सोशल मीडिया पर लड़कियों से जुड़े तमाम वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिसे देखने के बाद कुछ लड़के तो लड़कियों का जमकर मजाक उड़ाते हैं तो कुछ वीडियो अपने आप में नसीहत देने का काम करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा गया है कि एक स्कूटी पर तीन लड़की सवार होकर जाती है और जमकर मस्ती करते हुए दिखाई देती हैं। वायरल हो रहा है वीडियो में पहली लड़की रहती है कि लाइफ में मस्ती करना बहुत जरूरी है। इस पर दूसरी लड़की बोलती है, घूमना भी जरूरी है। इसके बाद तीसरी लड़की बोलती है, लेकिन पढ़ना भी जरूरी है। ऐसे में दोनों पढ़ाई की बात करनी वाली लड़की को नीचे उतार देती हैं और कहती हैं कि, अच्छा पढ़ते रहो… बाय।
Sirf Safety Zaruri Hai! pic.twitter.com/khYVcsg4P1
— Delhi Police (@DelhiPolice) March 17, 2024
दिल्ली पुलिस ने जागरूक करने के लिए शेयर किया वीडियो
सोशल मीडिया पर एक स्कूटी पर सवार होकर तीन लड़कियों के द्वारा एक वीडियो बनाया गया और इस वीडियो को दिल्ली की पुलिस के द्वारा शेयर किया गया। दिल्ली पुलिस ने इस वीडियो को इसलिए शेयर किया है क्योंकि कुछ लोग बिना हेलमेट और एक बाइक पर ज्यादा सवारी बैठा लेते हैं इसलिए जागरूक करने के लिए यह वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो को अभी तक 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। जबकि इस वीडियो को लेकर तमाम यूजर्स अपने कमेंट दे रहे हैं। एक यूजर्स लिख रहा है कि दिल्ली पुलिस का ट्विटर हैंडल कोई मीमर चलाता है। दूसरे यूजर ने लिखा, पुलिस को देखते ही एक को उतार दिया। तीसरे यूजर ने लिखा, सेफ्टी पहले दीदी। चौथे यूजर ने लिखा, पापा की परी। इसी के साथ-साथ अन्य यूजर्स भी मजेदार कमेंट कर रहे हैं।