Video: AC के पानी को बचाने के लिए बनाई ऐसी जुगाड़, आनंद महिंद्रा को वीडियो करना पड़ा शेयर

Avatar

By Ashraf Ansari

Published on:

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ इस वक्त वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो एयर कंडीशनर से जुड़ा हुआ है। यहां AC के पानी को बचाने के लिए एक ऐसी जुगाड़ बनाई गई जिसे देखने के बाद आनंद महिंद्रा को खुद वीडियो शेयर करना पड़ा।

AC के पानी को बचाने के लिए बनाई गई जुगाड़

सोशल मीडिया की दुनिया में रोजाना हुनर से जुड़े कई वीडियो वायरल होते रहते है। जिन्हें देखने के बाद लोग अपने हुनर को बाहर लाकर कुछ करने की ठान लेते हैं। हुनर से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पानी बचाने की एक जुगाड़ बनाई गई है। जुगाड़ को देखने के बाद आप भी शख्स की तारीफ करेंगे। दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में देखा गया है कि एसी की पाइप में एक छोटी सी टोटी लगाकर उसे स्टोर करने के बाद भी पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस पानी का इस्तेमाल बागवानी, पोछा आदि करने में किया जा सकता है। इस पानी को स्टोर कर साफ सफाई में लिया जा रहा है।

आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वीडियो

AC से पानी बचाने की जुगाड़ का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसे आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। लोगों को आनंद महिंद्रा का यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो में पानी बचाने का तरीका बताया जा रहा है कि अगर आप AC का इस्तेमाल करते हैं तो उसका पानी आप बचा सकते हैं और इस्तेमाल में ले सकते हैं। ज्यादातर लोग पानी को बर्बाद करते हैं लेकिन फ्यूचर के लिए ऐसा करना खतरनाक है इसीलिए AC के पानी को बचाने के लिए शख्स के द्वारा जुगाड़ बनाई गई है। इस वीडियो को लेकर लोग कमेंट कर रहे हैं और कह रहे हैं कि अपनी इंडिया में भी बहुत सी जुगाड़ है।

Avatar

अशरफ अंसारी ने पत्रकारिता जगत में चैनल वन न्यूज़ से शुरुआत की। न्यूज़ वर्ल्ड, नेटवर्क 10 न्यूज़, सूर्या समाचार, के साथ-काम किया। फिर कंटेंट राइटर की शुरुआत नवभारत टाइम्स से की। डिजिटल जर्नलिज्म को जानने और सीखने की कोशिश। इसी के साथ-साथ बाकी के न्यूज़ एजेंसी में भी कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया।