सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में दो लड़कियां स्कूटी पर बैठी हुई घर की छत को तोड़कर आधी अंदर आधी बाहर दिखाई दे रही हैं। जब लोगों की इस वीडियो पर नजर पड़ी तो लोगों ने कहा अरे दीदी जरा संभलकर।
घर के अंदर आखिर कैसे घुस गई स्कूटी?
अक्सर लोगों ने वाहनों के एक्सीडेंट सड़क पर होते हुए देखे होंगे। लेकिन आज हम आपको वीडियो के जरिए एक ऐसा एक्सीडेंट दिखाने जा रहे हैं जिसे देखने के बाद आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि ऐसा भी एक्सीडेंट होता है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक स्कूटी का वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक स्कूटी घर की छत के अंदर आधी घुसी हुई दिखाई दे रही है और आधी बाहर के तरफ दिख रही है। इस स्कूटी पर दो लड़कियां बैठी हुई भी दिखाई दे रही है जो की पूरी तरीके से सुरक्षित हैं। लेकिन जब लोगों की इस वीडियो पर नज़र पड़े तो लोग हैरत के पद गए और सोचने लगे कि आखिरकार दोनों लड़कियां छत के अंदर स्कूटी लेकर कैसे घुस गई। यह वीडियो लोगों को परेशान करने का काम कर रहा है।
सोचिए यह एक्सीडेंट कैसे हुआ होगा
— 🇮🇳Jitendra pratap singh🇮🇳 (@jpsin1) March 13, 2024
वो स्त्री है
वो कुछ भी कर सकती है 😁😁 pic.twitter.com/w4AgIMuIsF
वायरल हो रही वीडियो को लेकर लोगों ने किया कमेंट
सोशल मीडिया पर एक स्कूटी पर सवार दो लड़कियों का एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हुआ है। जिसमें दो लड़कियां स्कूटी पर बैठी हुई छत की दीवार को तोड़कर अंदर दिखाई दी। इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग पर @jpsin1 के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। अभी तक इस वीडियो को 2,35,000 से ज्यादा लोग देख चुके हैं और इस वीडियो को लेकर तरह-तरह के अपने कमेंट दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- मैंने ऐसा सीन तो सिर्फ फिल्म में देखा था। दूसरे यूजर ने लिखा- रोड के बीच घर कैसे बना, जांच का विषय है। तीसरे यूजर ने लिखा- लेकिन यह हुआ कैसे? वहीं एक यूजर ने लिखा- आसमान से गिरी झोपड़ी में अटकी। तो वही इस वीडियो को लेकर लोगों के कमेंट लगातार जारी हैं।