Samsung कंपनी ने ग्राहकों को होली का सरप्राइज देते हुए अपने फीचर्स से लोडेड प्रीमियम 5G स्मार्टफोन Samsung Galaxy A55 भारतीय मार्केट में लॉन्च किया था। हालांकि इस दौरान इस स्मार्टफोन की कीमत का ऐलान नहीं किया गया था। ये स्मार्टफोन 15 मार्च से फ्लिपकार्ट की साइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
इस बीच अब इससे पहले Samsung ने अपने इस धांसू स्मार्टफोन की कीमत का ऐलान कर दिया है। साथ ही शुरूआती सेल में इस स्मार्टफोन पर कंपनी द्वारा एक से बढ़कर एक दमदार ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं Samsung Galaxy A55 की कीमत से लेकर ऑफर्स तक के बारे में –

Samsung Galaxy A55 Price
Variants | Price |
8GB RAM + 128GB Storage | ₹39,999 |
8GB RAM + 256GB Storage | ₹42,999 |
12GB RAM + 256GB Storage | ₹45,999 |
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Samsung Galaxy A55 को कंपनी द्वारा 3 स्टोरेज वेरिएंट में पेस किया गया है, जिसमें 8GB RAM + 128GB Storage वाले वेरिएंट की कीमत ₹39,999 रुपए, 8GB RAM + 256GB Storage वाले वेरिएंट की कीमत ₹42,999 रुपए और 12GB RAM + 256GB Storage वाले वेरिएंट की कीमत ₹45,999 रुपए रखी गई है।
Samsung Galaxy A55 पर मिल रहे हैं बेहतरीन ऑफर्स
कंपनी द्वारा Samsung Galaxy A55 की शुरूआती सेल पर कई बेहतरीन ऑफर्स और डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। इसके तहत आप इस दमदार स्मार्टफोन को और भी कम कीमत पर खरीद सकते हैं।
दरअसल, अगर आप इस स्मार्टफोन को HDFC, IDFC और OneCard Bank क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल से खरीदते हैं, तो इसपर आपको फ्लैट 3,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। बता दें कि ये बैंक ऑफर इस स्मार्टफोन के तीनों वेरिएंट पर उपलब्ध है।

Samsung Galaxy A55 के स्पेसिफिकेशंस
Name | Samsung Galaxy A55 |
Display | 6.6 Full HD+ AMOLED |
Processor | Exynos 1480 |
Battery | 5000mAh |
Rear Camera | 50MP+12MP+5MP |
Front Camera | 32MP |
Operating System | Android 14 |