Samsung Flip की पॉपुलैरिटी में आग लगाने आ रहा है Vivo का नया फोल्डेबल फोन, लॉन्च डेट से लेकर स्पेसिफिकेशंस तक जानें यहां

Ankit Singh

By Ankit Singh

Published on:

फोल्डेबल स्मार्टफोन के मार्केट को तेजी से बढ़ते हुए देखने के बाद अब सभी कंपनियां मुड़ने वाले स्मार्टफोन को बनाने में लग गई हैं। इस बीच अब Samsung Flip की पॉपुलैरिटी पर ब्रेक लगाने के लिए Vivo ने अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन को मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है, जिसका नाम है – Vivo X Fold 3 Pro।

इस स्मार्टफोन की लॉन्च डेट से लेकर बाकी सभी स्पेसिफिकेशंस और जानकारियां सामने आ चुकी हैं। इसके मुताबिक ये स्मार्टफोन प्रीमियम डुअल डिस्प्ले के साथ बेहतरीन कैमरा और तगड़ी बैटरी के साथ आने वाला है। तो आइए जानते हैं Vivo X Fold 3 Pro के फीचर्स और कीमत के बारे में –

कब लॉन्च होगा Vivo X Fold 3 Pro?

लीक जानकार की मानें तो Vivo X Fold 3 Pro को कंपनी द्वारा आने वाले 27 मार्च को लॉन्च किया जा सकता है। इस जानकारी के सामने आने के बाद फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में खलबली मच गई है।

Vivo X Fold 3 Pro के स्पेसिफिकेशंस (लीक)

कवर डिस्प्ले – Vivo X Fold 3 Pro में जाहिर तौर पर डुअल डिस्प्ले मिलने वाली है, जिसमें आउटर पैनल पर 2748 x 1172 का पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ 6.53 इंच का कवर OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है।

इनर डिस्प्ले – लीक जानकारी की मानें तो Vivo X Fold 3 Pro का इनर पैनल 8.03 इंच के फोल्डेबल OLED डिस्प्ले से लैस हो सकता है, जिसपर 2408 x 2200 का पिक्सल रिजॉल्यूशन सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

रियर कैमरा – सामने आई जानकारी में बताया गया है कि Vivo X Fold 3 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है, जिसमें OIS के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का ही वाइड एंगल कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम सेंसर के साथ 64MP का पेरिस्कोप लेंस मौजूद रह सकता है।

सेल्फी कैमरा – लीक जानकारी की मानें तो Vivo X Fold 3 Pro में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा कवर पैनल पर और साथ ही 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा इनर पैनल पर भी दिया जा सकता है।

बैटरी – Vivo X Fold 3 Pro में 5,800mAh की बैटरी दी जा सकती है, जिसके साथ कंपनी द्वारा 120W फास्ट चार्जर भी मिलने की उम्मीद है।

प्रोसेसर – लीक जानकारी की मानें तो बेहतर परफॉर्मेंस के लिए Vivo X Fold 3 Pro में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर के साथ V3 चिप भी दी जा सकती है। कहा जा रहा है कि ये स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 आधारित ओरिजिनओएस 4 के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

Ankit Singh

Verify information accuracy with fact-checking: scrutinize claims, cross-reference sources, and confirm data to ensure reliability and combat misinformation.