भारतीय मार्केट में Mahindra की गाड़ियों को कुछ ज्यादा ही पसंद किया जाता है। इसमें भी बात अगर Scorpio की हो तो। भारतीय मार्केट में इस पावरफुल SUV को काफी पसंद किया जाता है। इस बीच अब Mahindra ने अपनी लोकप्रिय कार Bolero को नए अवतार में पेश करने का फैसला कर लिया है, जिसमें आपको पहले से भी शानदार और पावरफुल इंजन देखने को मिलने वाला है।
इसका नाम होगा – Mahindra Bolero Neo Plus, जिसे कंपनी द्वारा मई 15, 2024 तक मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। इस कार में कंपनी कई बदलाव करने वाली है, जिसके तहत इसे लुक से लेकर फीचर्स तक के मामले में Mini Scorpio कहा जा सकता है। तो आइए जानते हैं Mahindra Bolero Neo Plus के संभावित फीचर्स से लेकर कीमत तक के बारे में –
Name | Mahindra Bolero Neo Plus |
Engine | 2.2 Litre Diesel Engine |
Maximum Power | 120 BHP |
Maximum Torque | 280 Nm |
Launch Date | May 15, 2024 |
Transmission | 6-Speed Manual Transmission |
शानदार फीचर्स से लैस होगी Mahindra Bolero Neo Plus
कंपनी द्वारा Mahindra Bolero Neo Plus को कई बेहतरीन और धाकड़ फीचर्स से लैस करके मार्केट में पेश किया जाना है। इस कार में आपको 10.25 इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, मल्टी फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, डुअल क्लाइमेट कंट्रोल एसी, वायरलैस कनेक्टिविटी, 6 एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, रियर पार्किंग कैमरा और डीप सिल्वर शेड में स्पेयर व्हील कैप जैसे प्रीमियम फीचर्स देखने को मिलने वाले हैं।
वहीं इंजन की बात करें तो Mahindra Bolero Neo Plus को 2.2 लीटर डीजल इंजन से लैस रखा जा सकता है, जो 120 BHP की पावर और 280 Nm का टॉर्क जेनरेट करने की क्षमता वाला होगा। इसके साथ ही आपको इस कार में 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का सपोर्ट भी देखने को मिल जाएगा।
कितनी कीमत में होगी लॉन्च?
फिलहाल Mahindra Bolero Neo Plus की कीमत को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो इस कार को कंपनी द्वारा 13.99 लाख रुपए तक की शुरूआती एक्सशोरुम कीमत पर मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है।