लखनऊ: आगामी लोकसभा चुनाव 2019 से पहले राजनीति में आई प्रियंका गांधी सोमवार को उत्तर प्रदेश दौरे पर हैं। प्रियंका के उत्तर प्रदेश दौरे को देखते हुए पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं ने बड़े स्तर पर तैयारियां की है। प्रियंका के साथ उनके भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी आज लखनऊ में हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में कांग्रेस पार्टी ने प्रियंका गांधी को महासचिव बना कर राजनीति में आने का ऐलान किया है। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रियंका को पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभार दिया गया है। जिसके बाद आज पहली बार लखनऊ पहुंच रहीं प्रियंका गांधी अपने भाई के साथ 15 किलोमीटर लंबा रोड शो करने वाली है।
किराये की रेल से भीड़ लेकर दिल्ली पहुंचे आंध्र प्रदेश के CM, अनशन में शामिल हुए राहुल गांधी
प्रियंका और राहुल के लखनऊ आगमन से पहली राजनधानी नये रंग में दिख रही है। लखनऊ में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बड़े स्तर पर तैयारियां की है। सड़क किराने जगह-जगह पर स्वागत पोस्टर लगाए गए हैं। वहीं कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ता गुलाबी ड्रेस में सड़क पर नारेबाजी करते देखे।
प्रियंका का जादू चल गया, सर्वे ने उड़ाई भाजपा की हवाइयां
गुलाबी ड्रेस में, “ आ गई प्रियंका, बज गया डंका, बहन प्रियंका” के नारे लगा रहे लोग अपने आप को 'प्रियंका सेना' के सदस्य बता रहे हैं, जिनकी वर्दी पर प्रियंका की तस्वीर भी लगी है। बताया जाता है कि 'प्रियंका सेना' में करीब 500 कार्यकर्ता शामिल हैं। संगठन में शामिल लोगों के अनुसार, “हमारा समूह नया नहीं है, लेकिन हमने ड्रेस पहली बार पहनी है ताकि प्रियंका गांधी को ऐसा लगे कि हम लोग 'अनुशासन' में हैं।
Priyanka Sena of just 5 people