वाशिंगटन: अमेरिका का एक सैन्य विमान के दुर्घटना ग्रस्त हो जाने के कारण करीब 16 लोगों की मौत हो गयी है। यह विमान सोमवार को दुर्घटना ग्रस्त हुआ है, वहीं अभी तक विमान का मलवा भी नहीं खोजा जा सका है। विमान के दुर्घटना ग्रस्त होने की पुष्टि कर जांच शुरू कर दी गयी है।
अमरनाथ आतंकी हमले के बाद जारी हुआ सबसे बड़ा अलर्ट, सीएम ने दी श्रद्दांजलि
बतादें कि अमेरिका के मिसिसिपी में एक सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में 16 लोगों की मौत होने की सम्भावना जताई गयी है। लेफ्लोर काउंटी के शेरिफ रिकी बैंक्स ने संवाददाताओं को बताया कि सैन्य विमान अपने अधिकार क्षेत्र में सोमवार शाम को दुर्घटनाग्रस्त हुआ। विमान उड़ान के कुछ समय बाद ही रडार से गायब हो गया था। जिसके बाद माना जा रहा है कि विमान दुर्गम क्षेत्र में कहीं दुर्घटना का शिकार हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
उपराष्ट्रपति चुनाव: क्या विपक्ष बना पाएगा ‘उम्मीदवार’ पर आम सहमति?
यह दुर्घटना सोमवार शाम चार बजे सनफ्लावर और लेफ्लोर काउंटी के बीच में हुई। यहीं के बाद से विमान का राडार से संपर्क टूट गया था। यह सेना का विमान लॉकहीड मार्टिन केसी-130 चार इंजन वाला था। वहीँ दुर्घटना के बाद से खोजी दल विमान के मलबे को खोजने में लगे हुए हैं।
अभी तक उन्हें सफलता नहीं मिली है। साथ ही इस बात की भी जानकारी नहीं है कि विमान क्यों और कैसे दुर्घटना का शिकार हुआ है। कहा जा रहा है कि विमान का मलवा मिलने के बाद ही इस बात से पर्दा उठ सकेगा।